kohramlive desk : कई दिनों तक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अकाउंट को निलंबित रखने के बाद ट्विटर ने विवाद गहराने पर शनिवार को इसे अनलॉक कर दिया है। गौरतलब है कि ट्विटर ने यह कदम राहुल द्वारा उत्तर पश्चिमी दिल्ली में नौ वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के बाद उसके परिवार की तस्वीरें ट्वीट करने पर उठाया था। अब अनलॉक करने का कदम उनके माइक्रोब्लॉगिंग साइट को लताड़ने के एक दिन बाद उठाया गया है। सोशल मीडिया अकाउंट्स के कांग्रेस प्रभारी रोहन गुप्ता ने बताया, “कांग्रेस के सभी खाते अनलॉक कर दिए गए हैं। ट्विटर द्वारा अनलॉक करने का कोई कारण नहीं बताया गया है।”
Satyameva Jayate
— Congress (@INCIndia) August 14, 2021
Read more :हथियार के साथ 2 अपराधी धराये, उगले कई राज
माना गया था नियमों का उल्लंघन
ध्यान रहे, ट्विटर ने कथित बलात्कार पीड़िता के परिवार की तस्वीरों को साझा करने को उसके नियमों का उल्लंघन माना था। जवाब में पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कल, ट्विटर पर “राष्ट्रीय राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप” करने का आरोप लगाया था और कहा था कि उनके हैंडल को बंद करना “देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला” है। गांधी ने “ट्विटर का खतरनाक खेल” शीर्षक से एक YouTube वीडियो बयान में आरोप लगाया कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक तटस्थ और उद्देश्यपूर्ण मंच नहीं थी और सरकार के इशारे पर काम कर रही है।
Read more :लाल किले से जातीय जनगणना की घोषणा करें PM : तेजस्वी
ट्विटर ने अपने भारत प्रमुख को हटाया
बता दें कि कांग्रेस के साथ तनातनी के मद्देनजर ट्विटर ने अपने भारत प्रमुख मनीष माहेश्वरी का तबादला कर दिया है। उनके खिलाफ एक कथित घृणा अपराध के एक वीडियो से संबंधित जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।
Read more :Afghanistan के राष्ट्रपति अशरफ गनी बोले- खतरे में है हमारा देश
Read more : इरिटेट होकर मार डाला फौजी और उसकी बीवी को : एसपी (देखें वीडियो)
Read more:जिनकी गोद में खेलती थी मासूम उन्हीं ने लूट ली आबरू
Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो
Read more:सीएम सचिवालय में कार्यरत पदाधिकारी के मां-बाप को काट डाला
Read more:लैंडस्लाइड में अबतक 13 की मौत, कई लापता, तस्वीरें बयां कर रही भयावहता
Read more:पति की प्रेमिका को जमकर धुना, प्राइवेट पार्ट में झोंक दी मिर्च
Read more:जीतेन्द्र कुमार को मिला प्रतिष्ठित चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ प्रशस्ति सम्मान
Read more:गैर मर्द के साथ अवैध संबंध के शक में पत्नी को काट डाला
Read more:आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, जैश के 4 आतंकी गिरफ्तार
Read more:बैरियर तोड़कर भाग रहा था ट्रक, पकड़ाया तो…














