spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Kanpur : कार्टून से कब्र तक, वो खौफनाक रात, जब ‘पापा’ बन गया का’तिल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : कानपुर(Kanpur) के किदवईनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट की वो रात, तब घड़ी में रात के 11 बजने को थे, घर में हंसी थी, टीवी पर कार्टून चल रहा था और एक पिता अपने बच्चों के साथ बैठा था। घर का मुखिया शशिरंजन मिश्रा ने पत्नी रेशमा, जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि और बेटे रुद्रव के साथ खाना खाया। टीवी पर कार्टून चल रहा था, तभी पिता ने कहा, “टीवी बंद करो।” बेटियों ने कहा “थोड़ी देर और पापा,” बेटियां अपनी जिद पर अड़ी रही। बस, यहीं से कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया।

Kanpur में पिता बना हैवान 

पिता ने मासूम बेटियों को बहलाया, “टॉकीज ले चलूंगा,” कुछ देर बाद घर में सन्नाटा छा गया, सब अपने-अपने कमरों में चले गये। बीते शनिवार यानी उसी रात जाग रहे पिता हैवानियत पर उतर आया और सो रही जुड़वा बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। पहले सिद्धि और फिर रिद्धि की बेरहमी से हत्या कर दी। इस बात का खुलासा खुद कातिल पिता शशिरंजन मिश्रा ने पुलिस के सामने किया।

उसने पुलिस को बताया कि सिद्धि ज्यादा मजबूत थी, डर था कि वो जाग गई तो विरोध करेगी। इसलिये पहले उसे निशाना बनाया, फिर मासूम रिद्धि भी मौत की आगोश में चली गई। पत्नी रेशमा बेटे के साथ अपने कमरे में थी,
एक बार दरवाजे पर झांका भी, लेकिन अंधेरा इतना गहरा था कि सच दिख नहीं पाया। उधर, कमरे में ‘पापा’ हैवान बन चुका था। जांच से खुलासा हुआ कि ये गुस्से का एक पल नहीं था, ये सोची-समझी साजिश थी।

इसे भी पढ़े :Bride : चौथी से पहले दुल्हन फरार, दूल्हे ने भी चौंकाया…

इसे भी पढ़े :गैंगस्टर का राइट हैंड अरेस्ट, दुबई भागने की फिराक में था…

इसे भी पढ़े :झारखंड में बदल गया स्कूलों का टाइम-टेबल, आदेश जारी…

आरोपी पिता ने पांच दिन पहले ही 500 रुपये में चापड़ खरीदा था, उसे चुपचाप अलमारी में छिपा दिया और इंतजार करता रहा एक सही मौके का। ये पहली बार नहीं था, दो साल पहले भी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर चुका था। गुस्सा, नशा और झगड़े, इस घर की पुरानी कहानी थी। लेकिन इस बार अंजाम सबसे खौफनाक निकला।

कैमरों में कैद हुआ ‘पिता का पाप’

घर के हर कोने में लगे CCTV कैमरे इस हैवानियत के गवाह बन गये। ड्राइंग रूम के मॉनिटर पर पूरा सच रिकॉर्ड हो गया। पुलिस ने चापड़ और हथौड़ा बरामद किया। जिन बेटियों को ‘पापा’ सबसे प्यारा लगता था, वो उसी की गोद में सोई और उसी के हाथों हमेशा के लिये सो गई।

इसे भी पढ़े :Delhi : दिल्ली में एंट्री मंहगी, कैसे जानें…

इसे भी पढ़े :पद संभालते ही हजारीबाग SP का सख्त एक्शन… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बदल रही मंगल की चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस,...

TMC के दबंग नेता जहांगीर खान लॉकअप में, छुड़ाने के लिये थाने पर हमला!

Kohramlive : TMC तृणमूल कांग्रेस के दबंग नेता जहांगीर खान...

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...

रांची हाई अलर्ट पर, सादे लिबास में घूम रहे खुफिया अफसर… जानें क्यों

Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता के गलियारों...

CM हेमंत सोरेन के विजन ने बदली गांवों की तस्वीर और तकदीर…

Ranchi : कभी झारखंड के गांवों में आम के...