गैंगस्टर का राइट हैंड अरेस्ट, दुबई भागने की फिराक में था…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद की गलियों में दहशत का दूसरा नाम आखिरकार धरा ही गया। गैंगस्टर प्रिंस खान का खासमखास और ‘राइट हैंड’ सैफी उर्फ मेजर को पुलिस ने धर लिया। वह कोलकाता के Netaji Subhas Chandra Bose International Airport से दबोचा गया। वह दुबई भागने की फिराक में था। धनबाद और बंगाल पुलिस ने साझा कार्रवाई कर यह कामयाबी हासिल की है। धनबाद पुलिस उसे जल्द लाने की तैयारी में है। धनबाद के एक DSP और SDPO कोलकाता में डटे हुये हैं। कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिये अर्जी दी गई है। सैफी की फितरत व्यवसायियों से रंगदारी मांगना, न देने पर गोली चलाने की थी। राजगंज के पेट्रोल पंप संचालक और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। कई जिलों में उसके खिलाफ दर्जनों संगीन केस दर्ज है। वह वासेपुर का रहनेवाला है। वह प्रिंस खान का बचपन का दोस्त है। प्रिंस खान वीडियो से दहशत फैलाता है, वहीं ”मेजर” ऑडियो से धमकाता है। पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल पाकिस्तान के बहावलपुर में छिपा है। नाम बदलकर पासपोर्ट बनवाने की भी जानकारी दी गई। अब पुलिस गिरफ्तारी के लिये इंटरपोल की मदद की तैयारी में है।

इसे भी पढ़ें : 60% हुआ DA, सरकारी मुलाजिमों की सैलरी बढ़ी…

इसे भी पढ़ें : SP : कमान संभालते ही एक्शन मोड में हजारीबाग के नये SP

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...