Kohramlive : तमिल TV Industry से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री सुभाषिनी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनके अचानक निधन ने फैंस और पूरी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। खबर है कि सुभाषिनी ने चेन्नई के इयप्पनथंगल स्थित अपने अपार्टमेंट में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना से पहले उनकी अपने पति से वीडियो कॉल पर बहस हुई थी।
TV Industry में मेहनत के दम पर बनाई पहचान
शुरुआती जांच में मानसिक तनाव को इस कदम की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि 12 अप्रैल को सुभाषिनी अपना जन्मदिन मनाने वाली थीं। इसी महीने 21 अप्रैल को उनकी शादी की दूसरी सालगिरह भी थी। लेकिन इससे पहले ही उनकी जिंदगी की कहानी अधूरी रह गई। मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली सुभाषिनी ने मेहनत के दम पर तमिल इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।
इसे भी पढ़े :Delhi : विधानसभा सुरक्षा में चूक, बैरिगेट तोड़ अंदर घुसी कार, फिर…
इसे भी पढ़े :SP का एक्शन, थानेदार पर गिरी गाज…
उन्होंने साल 2012 में फिल्म इनी अवन से अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी सीरियल कयाल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। उन्होंने शॉर्ट फिल्म्स और सोशल अवेयरनेस वीडियोज में भी काम किया था। सुभाषिनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे, जहां वे अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती थीं।
इसे भी पढ़े :Blast : रामगढ़ में मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़े :Terrorist : AK-47 को माना ‘खिलौना’, दारोगा और CO पर गिरी गाज…







