spot_img

टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर की डेड बॉडी नदी में मिली

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 12 करोड़ के फ्लैट के लिए टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर को उनके ही बेटे सचिन कपूर ने बेसबॉल के बल्ले से पीट-पीटकर कर मार डाला। दो दिन पहले उनकी मौत का केस दर्ज किया गया था,  लेकिन ये साफ नहीं हो पाया था कि ये टीवी एक्ट्रेस हैं। शनिवार को उनकी को-स्टार रहीं नीलू कोहली ने मामले का खुलासा किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की JVPT स्कीम में वीणा के नाम 12 करोड़ का एक फ्लैट है, जिसमें में वो अपने बेटे के साथ रहती थीं। इसी फ्लैट के लिए बेटे ने उन्हें मारा और लाश को घर से 90 किलोमीटर दूर जंगल में एक नदी में लाश फेंक दिया। लाश को जंगल तक ले जाने के लिए फ्रिज के बॉक्स का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस ने आरोपी बेटे को किया अरेस्‍ट

वीणा के बेटे सचिन कपूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में मदद करने वाले नौकर को भी गिरफ्तार किया गया है। हत्या संभवतः 5 से 6 दिसंबर के बीच हुई है। पुलिस को 6 दिसंबर के CCTV फुटेज मिले हैं, जिसमें उनकी लाश को ले जाते हुए बेटा और नौकर दोनों दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार वीणा के छोटे बेटे सचिन कपूर ने हत्या करने के बाद लाश को फ्रिज के कार्टून में पैक किया, जिससे किसी को भी शक न हो। बड़े बॉक्स को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी बेटे ने नौकर का सहारा लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

US में रह रहे बड़े बेटे ने की थी गुमशुदगी की शिकायत

वीणा कपूर के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अमेरिका में रहता है। पिछले हफ्ते से उसकी बात अपनी मां से नहीं हो पा रही थी। फोन लगातार बंद आ रहा था। इसके बाद उसने बिल्डिंग के चौकीदार को फोन कर पूछा। चौकीदार ने भी कहा कि उसने भी कुछ दिनों से उन्हें देखा नहीं है। इसके बाद बेटे ने जुहू पुलिस को इसकी शिकायत की कि उनकी मां लापता है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में CCTV फुटेज में सचिन और उनका नौकर लालू एक बड़े बॉक्स को ले जाते दिखे।

कौन थीं एक्ट्रेस वीणा कपूर?

वीणा कपूर टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम थीं। उन्होंने मेरी भाभी, मित्तर प्यारे नू हाल मुरीदन दा कहना, डाल: द गैंग और बंधन फेरों के जैसे टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने नीलू कोहली के साथ भी कई टीवी शोज में काम किया है।

इसे भी पढ़ें : Rishabh M*urder Case : प्रॉपर्टी और इश्क के चक्कर में सलटा दिया पति को… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : “मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर”, सुनते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या किया… देखें

इसे भी पढ़ें : PT Usha : …तो खत्म हो जाती IOC में भारत की मान्यता, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : ED की बड़ी कार्रवाई, CM की उपसचिव सहित कई IAS अधिकारियों की 152 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

इसे भी पढ़ें : Cyclone Mandous ने भारत के इन राज्यों में मचाई तबाही, 4 लोगों की गई जान, कई उड़ाने कैंसिल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...