spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

“मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर”, सुनते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या किया… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi/Garhwa : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पढ़ाई के लिए मदद की गुहार लगाने वाली बेबी कुमारी एवं उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल गया। बेबी कुमारी गढ़वा के तिलदाग पंचायत की रहने वाली है। बेबी कुमारी को सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना एवं उसकी बहनों को कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना, मां ललिता देवी को बकरी पालन के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जोड़ा गया। बेबी के पिता इंद्रेश राम को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। बेबी कुमारी की बहन रिमझिम कुमारी का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कराया गया। साथ ही मनरेगा से 1.30 लाख की लागत का पशु शेड भी स्वीकृत किया गया।

मुख्यमंत्री के प्रति बेबी ने जताया आभार

सीएम हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताते हुए बेबी कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से परसों मैंने पढ़ने के लिए मदद की गुहार लगायी थी। आज मुझे और मेरी बहनों को कई योजनाओं से आच्छादित किया गया। मां-पिताजी को भी स्वरोजगार से जोड़ा है। मेरी बहनों का पढ़ने का सपना अब साकार होगा। मैं पढ़कर शिक्षक बनूंगी। मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद।

क्या है मामला

गढ़वा के तिलदाग पंचायत में लोक संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से बेबी कुमारी ने कहा कि मैं पढ़ना चाहती हूं सर। मेरी मदद करें। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को बेबी और उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के उपरांत 48 घंटे के अंदर पूरे परिवार को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया।

हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : PT Usha : …तो खत्म हो जाती IOC में भारत की मान्यता, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : ED की बड़ी कार्रवाई, CM की उपसचिव सहित कई IAS अधिकारियों की 152 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

इसे भी पढ़ें : Cyclone Mandous ने भारत के इन राज्यों में मचाई तबाही, 4 लोगों की गई जान, कई उड़ाने कैंसिल

इसे भी पढ़ें : ख्वाहिश हुई पूरी, जुड़वा बहनें बनी जुड़वा भाइयों की दुल्हन… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...