spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

ED की बड़ी कार्रवाई, CM की उपसचिव सहित कई IAS अधिकारियों की 152 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : Chhattisgarh कोल ट्रांसपोर्टिंग और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी एनफोर्समेंट डायरक्‍टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा एक्‍शन लिया है। ईडी ने मामले की तफ्तीश के बाद सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी की 152 करोड़ से ज्यादा रकम की संपत्ति को अटैच किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने सूर्यकांत तिवारी की 65 प्रॉपर्टी को अटैच किया है। सौम्या चौरसिया की 21 प्रॉपर्टी और IAS अधिकारी समीर विश्नोई की पांच प्रापर्टी को ईडी ने अटैच किया है। इन सभी की संपत्तियों को मिलाकर 152 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को अटैच किया है। ED के अनुसार, कोरबा और रायगढ़ के डीसी कार्यालयों में खनन विभागों सहित 75 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली और साक्ष्य जुटाए गए। ED ने करीब 100 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

सूर्यकांत तिवारी ने जमीनी स्तर पर निभाई मुख्य भूमिका

सूर्यकांत तिवारी ने मामले में जमीनी स्तर पर मुख्य भूमिका निभाई, जिन्होंने कोयला ट्रांसपोर्टरों और उद्योगपतियों से पैसे ऐंठने के लिए अपने कर्मचारियों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया और उनकी टीम ने निचले स्तर के सरकारी अधिकारियों और कोयला ट्रांसपोर्टरों और उपयोगकर्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बिठाया। ED की जांच में सामने आया है कि पिछले 2 साल में कम से कम 540 करोड़ रुपये की उगाही की गई है। ED ने हजारों हस्तलिखित डायरी प्रविष्टियों का विश्लेषण किया है। ईडी ने न केवल डायरी प्रविष्टियों को देखा, पुष्टि करने के लिए बैंक खाते के विश्लेषण, जब्त किए गए व्हाट्सएप चैट के विश्लेषण, बयानों की रिकॉर्डिंग आदि सहित विस्तृत जांच की है। ईडी ने उस कार्यप्रणाली का पर्दाफाश किया है, जहां जबरन वसूली सिंडिकेट के प्रभावशाली सदस्यों जैसे सूर्यकांत तिवारी, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई आदि ने बेनामी संपत्ति बनाने के लिए अपने रिश्तेदारों का इस्तेमाल किया है।

इनकी संपत्तियां की गई अटैच 

1. सूर्यकांत तिवारी की 65 प्रॉपर्टी का अटैचमेंट किया गया है
2. सौम्या चौरसिया की 21 प्रॉपर्टी को अटैच किया गया है
3. आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की पांच प्रोपर्टी का अटैचमेंट किया गया है
4. दुर्ग में 12 एकड़ की जमीन को भी अटैच किया गया है
5. कुछ फार्म हाउस को कुर्क किया गया है
6. ईडी की ओर से जिन आरोपियों की प्रोपर्टी को अटैच किया गया है उनमें सुनील अग्रवाल भी शामिल हैं
7. दुर्ग सहित अन्य इलाकों में कृषि योग्य करीब 63.38 एकड़ भूमि को अटैच किया गया है
8 . रायपुर में कई कृषि योग्य भूमि को कुर्क किया गया है

75 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था

ED की ओर से कुछ समय पहले ही छत्तीसगढ़ की 75 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। इनमें छत्तीसगढ़ के खनन विभाग से जुड़े हुए कई अधिकारियों और अवैध तौर पर काम करने वाले कई कारोबारियों के यहां सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान विशेष तौर पर कोरबा और रायगढ़ इलाके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और सबूतों को इकट्ठा किया गया था। कई राजनीतिक हस्ती और कारोबारी ईडी के राडार पर हैं।

इसे भी पढ़ें : Cyclone Mandous ने भारत के इन राज्यों में मचाई तबाही, 4 लोगों की गई जान, कई उड़ाने कैंसिल

इसे भी पढ़ें : ख्वाहिश हुई पूरी, जुड़वा बहनें बनी जुड़वा भाइयों की दुल्हन… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जमीन हड़पने की खातिर पड़ोसी कर गया बड़ा भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिस्तर तक खींच ले जाने वाली अर्चना की काली दुनिया… देखें || Archana Nag || Honey Trap

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...