Dumka : श्रावणी मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। जसीडीह तक चल रही दो जोड़ी मेला स्पेशल MEMU ट्रेनों का विस्तार अब दुमका तक कर दिया गया है। साथ ही देवघर–जसीडीह MEMU स्पेशल के समय में भी बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था 3 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। नई समय-सारिणी के अनुसार 03510 जसीडीह–दुमका MEMU सुबह 8:45 बजे जसीडीह से चलकर 10:30 बजे दुमका पहुंचेगी, जबकि 03509 दुमका–जसीडीह सुबह 10:45 बजे दुमका से रवाना होकर 12:30 बजे जसीडीह पहुंचेगी। वहीं 03516 जसीडीह–दुमका शाम 7:10 बजे चलकर 9:00 बजे दुमका पहुंचेगी और 03515 दुमका–जसीडीह रात 9:20 बजे दुमका से चलकर 11:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी।
ये ट्रेनें देवघर, मोहनपुर, घोरमारा, बासुकीनाथ, जामा और न्यू मदनपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। इसके अलावा 03507 देवघर–जसीडीह अब सुबह 8:15 बजे चलेगी, जबकि 03508 जसीडीह–देवघर रात 11:30 बजे रवाना होगी। गौरतलब है कि हाल ही में दुमका स्टेशन पर कांवरियों और यात्रियों ने जसीडीह से बासुकीनाथ तक चल रही स्पेशल ट्रेनों को दुमका तक बढ़ाने की मांग की थी। रेलवे के इस फैसले से कांवरियों और यात्रियों में खुशी की लहर है।
इसे भी पढ़ें : बिहार, MP और गुजरात में जबरदस्त रुझान, कहां-कौन आगे… जानें
इसे भी पढ़ें : मच्छर कुछ लोगों को ही ज्यादा क्यों काटते हैं? वैज्ञानिकों ने बताई वजह…
इसे भी पढ़ें : तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…
इसे भी पढ़ें : बुमराह की फिटनेस पर संकट, ये तेज गेंदबाज बन सकता है नया चेहरा…
इसे भी पढ़ें : अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…







