Ranchi : बिजली बिल, मीटर या बिजली आपूर्ति की शिकायत लेकर अब JBVNL कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने रांची और खूंटी के उपभोक्ताओं के लिए शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया आसान कर दी है। अब उपभोक्ता मोबाइल नंबर 94311135682 पर कॉल या WhatsApp के जरिये बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलते ही उसे संबंधित अधिकारियों तक प्राथमिकता के आधार पर भेजा जायेगा, ताकि बिजली कटौती, गलत बिल, मीटर खराबी या अन्य तकनीकी समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची के अधीक्षण अभियंता डी.एन. साहू की ओर से जारी सूचना में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इसी अधिकृत नंबर का उपयोग करें। निगम का कहना है कि नई व्यवस्था से शिकायतों का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, प्रक्रिया पारदर्शी होगी और लोगों का समय भी बचेगा।
इसे भी पढ़ें : रेलवे का बड़ा फैसला, दुमका तक बढ़ी MEMU स्पेशल ट्रेनें…
इसे भी पढ़ें : बिहार, MP और गुजरात में जबरदस्त रुझान, कहां-कौन आगे… जानें
इसे भी पढ़ें : मच्छर कुछ लोगों को ही ज्यादा क्यों काटते हैं? वैज्ञानिकों ने बताई वजह…
इसे भी पढ़ें : तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…
इसे भी पढ़ें : बुमराह की फिटनेस पर संकट, ये तेज गेंदबाज बन सकता है नया चेहरा…







