Kohramlive desk: टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी ने सोशन मीडिया पर अपना दर्द साझा किया है। गौरतलब है कि लगभग 11 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद उन्हें 15 जून को जमानत मिली थी। उन्हें वसई सेशन कोर्ट ने जमानत दी है। उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। उनपर एक नाबालिग लड़की का रेप करने का आरोप हैं। पर्ल वी पुरी इन आरोपों से आहत है।उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में बताया है कि कुछ महीने पहले उनके पिता का निधन हो गया था और इसके बाद उन्हें पता चला कि उनकी मां को कैंसर हो गया है और अब वह इस मामले में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी लोगों की टेस्ट लेती है।

Read More : इंडिया में नहीं यूएई में होगा टी20 वर्ल्ड कप, BCCI ने किया एलान
जिंदगी अपने तरीके से लेती है परीक्षा
पर्ल वी पुरी ने अपनी पोस्ट में लिखा,”जिंदगी अपने तरीके से लोगों की परीक्षा लेती है! कुछ महीनों पहले नानी मां को खोया, उनके गुजरने के 17वें दिन पापा को खो दिया, फिर पता चला मां को कैंसर है और फिर ये खौफनाक आरो। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं रहे।”
Read More : खड़े टैंकर को ट्रक ने मारा टक्कर, ड्राइवर और खलासी की मौके पर मौत






