spot_img
spot_img
spot_img

अमेरिका में आई कोरोना की सुनामी, सामने आए चार लाख नए मामले; 2500 से ज्यादा की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क:अमेरिका में Corona से हालात खराब होते जा रहे हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में Corona के चार लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान 2500 से अधिक लोगों की इसके चपेट में आने से मौत हो गई है। यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने अपने लेटेस्ट अपडेट में अमेरिका में बीते 24 घंटे में चार लाख से अधिक नए कोरोना वायरस के मरीजों के मामलों की पुष्टि की है। सीडीसी के शनिवार के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका के सभी राज्यों में शुक्रवार को कुल 4 लाख 3 हजार 359 नए मामले सामने आए।

इसे भी पढ़ें :Pickup Van पोल से टकराकर पलटी, खलासी गंभीर, ड्राइवर भागा

कोरोना वायरस ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के अनुसार, वर्तमान में पूरे अमेरिका में कोरोना वायरस से पीड़ित 1 लाख 14 हजार 750 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आए हैं। यहां अब तक 1.76 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका में कोरोना से अब तक 3 लाख 15 हजार 600 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।
अमेरिका में कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन इस बीच यहां कोरोना महामारी का कहर तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका को लेकर आया एक आंकड़ा बताता है कि यहां जेलों में बंद हर पांचवां कैदी कोरोना की चपेट में आ चुका है।

इसे भी पढ़ें :सारे पैसे दे दो, नहीं तो मार दूंगा..रांची में दिनदहाड़े सटा दी Pistol

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...