Kohramlive : दूसरी बार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के दिग्गजों ने हिस्सा लिया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। शपथ लेते ही अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुये नव नियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 बड़े ऐलान कर दिये हैं।
1.अपने वादे के मुताबिक ट्रंप ने अमेरिका में अवैध प्रवासियों की एंट्री बैन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब अवैध प्रवासियों को पकड़ कर बॉर्डर पर छोड़ने की पॉलिसी को खत्म किया जायेगा। उनका मानना है कि दूसरे देश के लोग यहां अवैध तरीके से घुसकर क्राइम करते हैं।
2. ट्रंप ने दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब हम अपने देश के लोगों को अमीर बनाने के लिए अन्य देशों पर टैरिफ और टैक्स लगायेंगे।
3.अब अमेरिका में इलेक्ट्रिक वाहन की अनिवार्यता खत्म की जायेगी। ट्रंप की सरकार ग्रीन न्यू डील को समाप्त कर देगी। अब वहां लोग अपनी पसंदीदा गाड़ी खरीद सकेंगे।
4.ट्रंप ने थर्ड जेंडर की मान्यता खत्म करते हुये कहा कि अमेरिकी सरकार के लिए अब सिर्फ 2 जेंडर होंगे, महिला और पुरुष। इसके लिए वे सभी सरकारी सेंसरशिप को तुरंत रोकने और अमेरिका में अभिव्यक्ति की आजादी को बहाल करने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करेंगे। उनके रक्षा मंत्री पिट हेगसेथ ने कहा था कि सेना में महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को शामिल करने से अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था की ताकत कम हो रही है।
5.ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको के बॉर्डर (दक्षिणी बॉर्डर) पर इमरजेंसी लागू करने का ऐलान किया। ताकि यहां से अवैध एंट्री पर रोक लगाई जा सके।
6.ट्रंप ने पनामा देश से पनामा नहर वापस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि कभी गिफ्ट के तौर पर पनामा नहर दी गई थी। लेकिन आज इसपर चीन का कंट्रोल है। इसलिए इसे वापस लिया जायेगा।
7.ट्रंप ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने का ऐलान किया।
8. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का झंडा अब मंगल ग्रह पर भी लहरायेगा। इसके लिए अमेरिका अंतरिक्ष यात्रियों को मंगल ग्रह भेजेगा।
9. ट्रंप ने हेल्थ सिस्टम और एजुकेशन सिस्टम की आलोचना करते हुये इनमें बड़े बदलाव की बात कही।
10.अपने वादे के मुताबिक ट्रंप ने विदेशी शत्रु अधिनियम 1798 को लागू करने का ऐलान किया। इसका इस्तेमाल आखिरी बार सेकेंड वर्ल्ड वॉर के समय किया गया था।
इसे भी पढ़ें :TikTok सहित कई ऐप्स बंद, यूजर्स को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :हीरो का ह’मलावर बांग्लादेशी, चौंकाने वाला खुलासा…
इसे भी पढ़ें :दिग्गज क्रिकेटर कोहली, रोहित, सूर्या, पांड्या और धोनी बने संन्यासी
इसे भी पढ़ें :मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स को आया जोरों का गुस्सा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :राजधानी में मिले पांच लाख के नकली नोट, क्या बोले सिटी SP… देखें वीडियो












