spot_img
spot_img

दिग्गज क्रिकेटर कोहली, रोहित, सूर्या, पांड्या और धोनी बने संन्यासी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : क्या आपने कभी सोचा है कि भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे साधु-संन्यासी के रूप में कैसे दिखेंगे? अगर नहीं, तो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ने इस कल्पना को हकीकत में बदल दिया है। AI की मदद से एक ऐसा वीडियो तैयार किया गया है, जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी जैसे क्रिकेटर्स साधु-संन्यासी बनकर प्रयागराज के महाकुंभ में नजर आ रहे हैं। वीडियो में विराट कोहली को गंगा जल में नाव पर बैठे हुये दिखाया गया है। उन्होंने भगवा वस्त्र धारण किया हुआ है और माथे पर तिलक लगाये हुये ध्यान की मुद्रा में बैठे हैं। उनकी यह अनोखी छवि लोगों को चौंका रही है, वहीं,  सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। इसी तरह AI ने महेंद्र सिंह धोनी को भी साधु के रूप में दिखाते हुये उन्हें एक शांत और ध्यानस्थ मुद्रा में पेश किया है। वहीं, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को भी भगवा वस्त्रों में आस्था से लबरेज दिखाया गया है। हार्दिक पांड्या साधु के रूप में एकदम अलग अंदाज में नजर आये। यह वीडियो AI की बढ़ती तकनीकी ताकत और रचनात्मकता का एक शानदार उदाहरण है। इसने यह दिखाया है कि कैसे कल्पनाओं को तस्वीरों और वीडियो में बदला जा सकता है। AI की यह अनोखी कल्पना सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...