spot_img

Murder@Gumla : भाई-बहन का पहले किडनैप, फिर बेरहमी से हत्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • लोहरदगा के संजीव और ममता रांची में करते थे पढ़ाई
  • बहन को पहुंचा कर कार से लौटते वक्त रास्ते से अपहरण

गुमला :  Murder@Gumla : रांची में रहकर पढ़ाई करने वाले दो सगे-भाई की गुमला के घाघरा में बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों अपनी बड़ी बहन को उसके घर छोड़कर कार से लोहरदगा लौट रहे थे। लेकिन दोनों का रास्ते में किडनैप कर लिया गया और फिर पत्थर से कूच-कूच कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार 26 अक्टूबर को उनके शव बरामद किये।

Murder@Gumla से मची सनसनी

लोहरदगा के रहने वाले भाई-बहन की पहचान लोहरदगा निवासी बीरेंद्र भगत के पुत्र संजीव उरांव (27 वर्ष) और पुत्री ममता खाखा (23 वर्ष) के रूप में उनके चाचा बालकिशन उरांव ने की। उनके शव गुमला के घाघरा क्षेत्र के चुंदरी नवाटोली इलाके में बरामद किये गये। उनकी कार रुकी कुसुम मोड़ के पास से पुलिस ने बरामद की।

मृतक के चाचा बालकिशुन उरांव ने बताया कि दशहरा रजकर्मा को लेकर संजीव और ममता लोहरदगा स्थित घर से घाघरा स्थित पैतृक गांव कोटामाटी अपनी बड़ी बहन संगीता को पहुंचाने कार से आये थे। बड़ी बहन को छोड़ संजीव और ममता देर शाम 7:30 बजे लोहरदगा के लिए निकले, लेकिन वह अपने घर नही पहुंच पाए। कोटामाटी से लौटने के दोनों भाई बहन का कार समेत अपहरण कर लिया गया। और फिर दोनों की हत्या कर दी गई। उधर संजीव और ममता के घर नही पहुंचने पर  उनके परिजनों ने काफी खोजबीन शुरू की। साथ ही लोहरदगा थाना को इसकी सूचना दी। बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया।

इसे भी पढ़ें : परिजनों ने डांटा तो युवती ने Bridge से नदी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी

सोमवार की सुबह चुंदरी नवाटोली  सड़क किनारे कुछ दूरी पर एक युवक का शव, जबकि पास में ही डोभा में एक युवती का शव चरवाहों ने देखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुचकर संजीव उरांव का शव और कुछ दूरी पर उसकी बहन ममता खाखा का शव डोभा से बरामद किया। मामले की जांच शुरू हो चुकी है। बीरेंद्र भगत सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग में असिस्टेंट के पद से सेवानिवृत 2016 हुए है और लोहरदगा में ही घर बना कर सपरिवार है।

एसपी ने रेप होने से किया इनकार

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ किशोरी के साथ रेप होने की आशंका जता रहे थे। वहीं एसपी जनार्दन ने इस संबंध में पूछने पर इससे इनकार किया और  कहा कि मृतक ममता खाखा ने जींस और टी शर्ट पहन रखा है। ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं।

इसे भी पढ़ें : विजयादशमी पर रांची जिले में रहेगा DryDay, बंद रहेगी शराब दुकान

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित