spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जरूरतमंदों की सेवा में ही सच्चा सुख : मनीष लोधा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : जरूरतमंदों की सेवा में ही सच्चा सुख है। यह कहना है मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा के अध्यक्ष मनीष लोधा का। उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर सदस्यों को संबोधित किया। 14 से 20 जनवरी तक मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा अपना स्थापना दिवस मनाएगी।

इसी के तहत मकर संक्रांति पर हातमा बस्ती कांके रोड में 200 बच्चों के बीच गुड़, चूड़ा, तिलकुट, रेवड़ी और अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक हरीश अग्रवाल और आदित्य मोहन खंडेलवाल भी मौजूद रहे।

मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के रांची शाखा के अध्यक्ष मनीष लोधा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है। इसी में है सच्चा सुख। सेवा के माध्यम से ही हमारा यह संगठन वट वृक्ष की तरह खड़ा है। शाखा सचिव अमित चौधरी ने बताया कि हमारी शाखा द्वारा भी कई कार्यक्रम किए जाएंगे। यह 14 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेगा।

15 जनवरी को मोरहाबादी में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा

15 जनवरी को मोरहाबादी में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक नीरज अग्रवाल और अजय खेतान हैं। 16 जनवरी को मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास मसाला खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। इसके संयोजक अमित महेश्वरी और अमन पुरोहित बनाए गए हैं। 17 जनवरी को मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्वर्गीय विनय जालान की स्मृति में महेश्वरी भवन प्रथम तल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक हैं मयंक बुधिया, स्पर्श चौधरी, राघव जालान।

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी हत्याकांड : मोस्ट वांटेड बेलाल चढ़ा पुलिस के हत्थे, खोलेगा कई राज

20 जनवरी को दीपोत्सव मनाया जाएगा

18 जनवरी को अग्रसेन चौक पेट्रोल पंप के पास स्वच्छता अभियान के तहत कार बिन का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक सैनकी राईका हैं। 19 जनवरी को सुबह 8:00 हरमू रोड स्थित गौशाला में गोसेवा की जाएगी। इस कार्यक्रम के संयोजक रोनक झुनझुनवाला और विकास गोयल हैं। 20 जनवरी को शाम छह बजे अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस पर 101 दीये जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही साथ अन्नपूर्णा सेवा में सेवा कार्य किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक राहुल मित्तल हैं।

मारवाड़ी युवा मंच स्थापना पखवाड़ा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा मंच के सदस्य-जोर शोर से लगे हुए हैं। इसकी जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

इसे भी पढ़ें : युवक को खाना देने जा रही थी बुआ, दरवाजा खोला तो फटी रह गई आंखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...