Ranchi : रांची-पटना फोर लेन पर हुये भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कई घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस और आसपास के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है, वहीं वाहनों में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हरियाणा से आ रहे एक ट्रक ने रामगढ़ के पटेल चौक के पास स्कॉर्पियो, कार, बाइक समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं स्कॉर्पियो में कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। हादसे के कारण रांची-पटना फोन लेन पर लंबा जाम लग गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है। हादसा रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।

इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्या लिखा…
इसे भी पढ़ें : दिउड़ी मंदिर में महेंद्र सिंह धोनी ने की पूजा-अर्चना, सेल्फी लेने की लगी होड़
इसे भी पढ़ें : पानी या तेल के टैंकर हमेशा गोल ही क्यों होते हैं
इसे भी पढ़ें : पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में दिनेश को उतारा था मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा
इसे भी पढ़ें :बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :“जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो






