साहिबगंज : 16 फरवरी की रात 9 बजे ट्रक ड्राइवर प्रदीप महलदार अपनी ट्रक पानी जहाज पर लोडकर सकरीगली समदा गंगा नदी जहाज घाट से बिहार के मनिहारी के लिए चला था। जब पानी का जहाज मनिहारी घाट पहुंचा तो ट्रक को जहाज पर से नीचे उतारने के लिए ड्राइवर को ढूंढ़ा गया। तब उसके लापता होने की जानकारी मिली। प्रदीप के परिजन ने पानी जहाज घाट संचालक अंकुश राज हंस, जयप्रकाश यादव उर्फ मुंगेरीलाल, संजय यादव, सुरेश यादव एवं रोहित कुमार के खिलाफ अपहरण कर उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत DC और SP से की थी।
इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनी जज की दुल्हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल
इसे भी पढ़ें :दो भाकपा माओवादियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा





