Sahibganj : साहिबगंज के मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र के महादेवरण गांव में नकली कीटनाशक बनाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। शंभु पंडित की पत्नी पुतुल देवी के घर से भारी मात्रा में नकली कीटनाशक, खाली डिब्बे और हजारों स्टिकर बरामद हुये। इंडोफिल इंडस्ट्रीज को फर्जी पैकिंग की भनक लगी थी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीओ-एसडीपीओ की टीम ने छापेमारी की। 1610 भरे डिब्बे नकली कीटनाशक, 25,272 स्टिकर, भारी मात्रा में खाली डिब्बे और केमिकल मिले। एक डिब्बे की कीमत करीब 1350 रुपये के मुताबिक बरामद केमिकल से करीब 3.5 करोड़ रुपये की दवा तैयार की जा सकती थी। पुतुल देवी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। महिला ने बताया—एक ऑटो चालक ने सामान देकर पैकिंग का काम दिया था, हर डिब्बे पर सिर्फ 2 रुपये मिलते थे। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। कृषि विभाग भी मामले पर नजर बनाये हुये है। SDO ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई है, नकली दवा, केमिकल और स्टिकर जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़े : रांची में ईद-सरहुल पर ट्रैफिक अलर्ट, कई रास्ते बंद, रूट डायवर्ट… जानें
इसे भी पढ़े : डालटनगंज रेलवे स्टेशन का बदल जायेगा नाम… जानें अब क्या
इसे भी पढ़े : BJP की दूसरी लिस्ट जारी, CM के खिलाफ बड़ा दांव
इसे भी पढ़े : असम में BJP की पहली लिस्ट जारी, दिग्गजों की एंट्री से सियासी पारा हाई
इसे भी पढ़े : महज 2 महीने पहले पोस्टिंग, अब रंगेहाथ धरा गये…
इसे भी पढ़े : रांची के नये डिप्टी मेयर ने ली शपथ…






