spot_img
spot_img
spot_img

ट्रक ने खड़े बोलेरो में मारी टक्‍कर, बच्‍चे की दर्दनाक मौत, मां-बाप अस्‍पताल में

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ओरमांझी : सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्‍कर मार दिया। इस दुर्घटना में बोलेरो के पास खड़े एक 12 वर्षीय बच्‍चे की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र के बिरसा जैविक उद्यान के समीप सम्राट होटल के बगल में घटी।

अनस
अनस

Read More : जेठ मांगता था आबरू, पति ने भी नहीं दिया साथ, फिर नवविवाहिता ने उठाया ये कदम…

दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ओरमांझी प्रखंड के डहु गांव के मुंसाद अंसारी शनिवार को अपने पत्नी तसीमा खातून और बेटे अनस के साथ अपने साडू के घर इटकी से देर रात लौट रहे थे। जैसे ही बोलेरो सम्राट होटल के पास पहुंची, गाड़ी का तेल खत्म हो गया। मुंसाद ने गाड़ी को पक्‍की सड़क से नीचे उतारा और तेल लाने के लिए गाड़ी से जार निकालने के लिए उतरे। इस दौरान पत्‍नी और बेटा भी गाड़ी से उतर गए। अचानक से एक तेज रफ्तार ट्रक आई और बोलेरो को जोरदार टक्‍कर मार दिया। दुर्घटना में बोलेरो के पास खड़ा अनस का सिर चक्‍का से दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गर्इ। वहीं मुंसाद अंसारी और उनकी पत्नी तसीमा खातून को भी चोट लगी है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ट्रक ने बोलेरो को इतना तेज टक्कर मार की बोलेरो डिवाइडर से पार 30 फीट से अधिक दूर जाकर पलट गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ओरमांझी पुलिस और एनएच-33 गस्ती दल ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए रिम्‍स भेज दिया और दोनों वाहनों को जब्‍त कर थाना ले आई। दुर्घटना के बाद मौके से ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

Read More : SadarHospital से नवजात की चोरी, ऐसे बच्चे को लेकर भाग रही थी महिला, धरायी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...