spot_img
spot_img
spot_img

चूट्टू पालू घाटी में ट्रक ने 5 गाड़ियों को उड़ाया, मची चीख-पुकार… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रामगढ़ में एक बेकाबू ट्रक ने एक के बाद एक 5 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर चीख पुकार मच गई। इस एक्सीडेंट में अब तक एक शख्स की मौत हो चुकी है। वहीं कई लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराये गये। यह भयानक एक्सीडेंट आज सुबह 10 बजे के करीब रामगढ़ के चूट्टू पालू घाटी में हुआ। एक्सीडेंट की वजह से पूरा रोड ब्लॉक हो गया। पुलिस की टीम ने घायलों का रेस्क्यू कर रोड ब्लॉक हटवाया।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पाइप लदा ट्रक रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा था। इसी क्रम में ट्रक का बैलेंस बिगड़ा और उसने एक के बाद एक 5 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले किया। ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक, एक पिकअप वैन, एक कार और एक यात्री बस बुरी ट्रक क्षतिग्रस्त हो गये। एक्सीडेंट इतना भयावह था कि बस डिवाइडर से टकराकर डिवाइडर के बीचोबीच पलट गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद रोड लोगों की चीख-चित्कार से गूंज उठा। रांची-पटना मुख्य मार्ग NH 33 पूरा जाम हो गया। खबर मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस दोनों स्पॉट पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गई। नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। हालांकि खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

इसे भी पढ़ें :नामांकन रद्द होते ही आहत प्रत्याशी क्या बोल गई… जानें

इसे भी पढ़ें :मुख्तार अंसारी के बेटे ने मांगी अनुमति… जानें

इसे भी पढ़ें :रांची में दो बड़े त्योहारों को लेकर तैयारी शुरू, उड़ेगा ड्रोन…

इसे भी पढ़ें :रांची में क’ट गया इनका चालान…

इसे भी पढ़ें :चेक पोस्ट पर मिले 5 लाख…

इसे भी पढ़ें :पत्थर, कोयला और बालू माफिया के बाद इन्हें मिली तीखी चोट

इसे भी पढ़ें :चाय पिलाते-पिलाते सोयी तकदीर जाग गयी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 10 स्तंभों पर दिया जोर

इसे भी पढ़ें :रिकॉर्ड रूम से चोरी एक बड़ी साजिश : प्रतुल

इसे भी पढ़ें :CM गये अंदर, सांसद आये बाहर…

इसे भी पढ़ें :सांसद अजय निषाद ने छोड़ा भाजपा का साथ, अब…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...