Hazaribagh (Krishna Paswan, Chauparan) : पत्थर, कोयला और बालू माफिया के बाद इस बार चौपारण पुलिस ने मवेशी तस्करों को तीखी चोट दी है। पुलिस ने मवेशियों से लदे दो पिकअप वाहन को जब्त किया है, वहीं छह तस्करों को अरेस्ट किया है। इनके पास से 47 हजार 840 रुपये कैश मिले। गिरफ्तारों तस्करों के नाम शहजाद अली, सद्दाम हुसैन, संजर हुसैन, मो० सबा अख्तर, अहद अली एवं तकीउद्दीन बताये गये। तस्करी कर मवेशियों को हजारीबाग के रास्ते बंगाल ले जाया जा रहा था। तस्कर गिरोह के पूरे नेटवर्क के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया गया है। अब पुलिस गुड्डु व्यापारी, सबलु एव दुलारे को खोज रही है। इस तस्करों को पकड़ने में चौपारण के तेज-तर्रार समझे जाने वाले थानेदार दीपक कुमार सिंह, SI निलेश कुमार रंजन एवं रतन टुडू की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीती रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चय गांव से मवेशियों को लादकर पिकअप वैन चौपारण के रास्ते बंगाल की तरफ निकलने वाले हैं। इस सूचना पर एक्टिव मोड में आ गये थानेदार दीपक कुमार सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ चतरा मोड़ के पास चेकिंग लगा दी। तभी उस रास्ते गुजर रही पिकअप वैन (02AU- 8613) एवं वैन (JH-02Y-2398) को धर लिया गया। दोनों वैन में 14 मवेशी लदे हुये थे। गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां दे दी है। मिले इनपुट पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़ें : रांची ट्रैफिक एसपी को हाई कोर्ट ने किया तलब… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने छोड़ा भाजपा, किस पार्टी में गये… जानें
इसे भी पढ़ें :IPL में इन 2 मैचों की बदली डेट… जानें
इसे भी पढ़ें :9 नक्सलियों का खात्मा, मिले BGL लांचर, LMG और ये…
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारो की एक और लिस्ट की जारी…
इसे भी पढ़ें :CM गये अंदर, सांसद आये बाहर…
इसे भी पढ़ें :सांसद अजय निषाद ने छोड़ा भाजपा का साथ, अब…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में सरेराह पुलिस की पत्नी को मारी गोली…
इसे भी पढ़ें :फरार ने थाने पहुंच दर्ज करायी FIR, देवघर SP हटाये गये…
इसे भी पढ़ें :रांची ट्रैफिक एसपी को हाई कोर्ट ने किया तलब… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने छोड़ा भाजपा, किस पार्टी में गये… जानें
इसे भी पढ़ें :IPL में इन 2 मैचों की बदली डेट… जानें















