spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नामांकन रद्द होते ही आहत प्रत्याशी क्या बोल गई… जानें

Date:

spot_img
spot_img

MP : लोकसभा चुनाव से पहले MP में सपा को बड़ा झटका लगा है। खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन रद्द कर दिया गया है। खबर है कि फॉर्म में हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली की वजह से उनका नामांकन निरस्त किया गया है। सपा ने यहां पहले डॉ. मनोज यादव को टिकट दिया था। कांग्रेस ने भी इस सीट पर चेहरा बदलने को कहा था। उधर, खजुराहो सीट पर भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को दूसरी बार उतारा है। गठबंधन के तहत यह सीट सपा के खाते में आई थी। वहीं, बाकी 28 सीटों पर कांग्रेस किस्मत अजमायेगी

कौन हैं मीरा यादव?

मीरा यादव पूर्व विधायक हैं। उन्होंने 2008 में निवाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। मगर अब यह सीट टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। साल 2023 में भी मीरा ने निवाड़ी सीट से विस चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गई। पूर्व विधायक मीरा यादव झांसी क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं। मीरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ”खजुराहो सीट से INDIA गठबंधन की सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त करना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है। कहा जा रहा है कि हस्ताक्षर नहीं थे तो फिर देखनेवाले अधिकारी ने फार्म लिया ही क्यों। ये सब बहाने हैं और हार चुकी भाजपा की हताशा। जो न्यायालय के कैमरे के सामने छल कर सकते हैं वो फार्म मिलने के बाद पीठ पीछे क्या-क्या साजिश रचते होंगे। इस घटना की भी न्यायिक जांच हो, किसी का पर्चा निरस्त करना लोकतांत्रिक अपराध है।”

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: