spot_img
spot_img
spot_img

अभिषेक बच्चन कमेंट कर हुए ट्रोल, यूजर ने भी मांगी माफी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : बॉलीवुड एक्‍टर अभिषेक बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव  रहते हैं। उन्‍हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में  उन्‍होंने एक ट्रोलर की क्लास लगा दी। दरअसल अभिषेक बच्चन ने एक पत्रकार के ट्वीट का रिप्लाई किया था। इसको लेकर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। इसको लेकर अभिषेक ने भी स्वैग रिप्लाई से उसकी क्लास लगा दी।

 बुद्धिमान लोग पढ़ते हैं अखबार

दरअसल अंग्रेजी पत्रकार पल्की शर्मा ने दिवाली की बधाई देते हुए ट्वीट किया था। इस ट्वीट को लेकर अभिषेक बच्चन ने भी रिप्लाई किया। पल्की ने लिखा कि दिवाली पर अखबार विज्ञापनों से भरे रहते हैं। आपको कितने पन्नों पर असली खबर दिखाई दी है। अभिषेक बच्चन ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि क्या आप अखबार पढ़ती हैं। इसके बाद एक ट्रोलर ने अभिषेक को ट्रोल करने का प्रयास किया। ट्रोलर ने लिखा कि बुद्धिमान लोग अखबार पढ़ते हैं, तुम्हारे जैसे बेरोजगार नहीं। इस बात को लेकर अभिषेक भड़क गए।

abhishek bachchan, abhishek bachchan age, abhishek bachchan movies, abhishek bachchan wife, abhishek bachchan daughter, abhishek bachchan net worth, abhishek bachchan upcoming movies, abhishek bachchan son,

 इस तरह अभिषेक ने ट्रोलर को लगाई फटकार

अभिषेक बच्चन ने ट्रोलर के ट्वीट का स्वैग रिप्लाई कर फैन्स का दिल जीत लिया। अभिषेक ने ट्रोलर को रिप्लाई करते हुए लिखा कि आपके इनपुट के लिए धन्यवाद, वैसे बुद्धिमानी और रोजगार का कोई संबंध नहीं है। खुद को ही देख लो, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि तुम्हारे पास रोजगार है लेकिन बुद्धि नहीं है। मैं ये बात तुम्हारे ट्वीट को देखकर कह रहा हूं।

ऐसे ट्रोलर को मांगनी पड़ी माफी

अभिषेक बच्चन की इस धांसू रिप्लाई के बाद ट्रोलर भी शांत हो गया और माफी मांगने लगा। ट्रोलर ने अभिषेक के रिप्लाई में कहा कि जवाब पाने की निंजा टेक्नीक, मैं माफी चाहता हूं अगर आप मेरी बात से आहत हुए हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अभिषेक बच्चन को ट्रेलिंग का सामना करना पड़ा हो। अभिषेक बच्चन इससे पहले भी कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : EMI पर करें रेल यात्रा, IRCTC ने कर दिया जुगाड़

इसे भी पढ़ें : OYO होटल में बन रहा M*MS, चेक-इन करने से पहले जरूर करें यह काम

इसे भी पढ़ें : सामान लेने जा रही मासूम के साथ कुत्ते ने क्या कर डाला…देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...