Ranchi : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथी बुधवार को मनाई गई। केंद्रीय सरना समिति, केंद्रीय आदिवासी जन परिषद और करम टोली सरना समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
मौके पर आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का सपना अब तक अधूरा है। क्योंकि झारखंड के नौजवान रोजगार से वंचित हैं।
केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा हमें भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाना हैl अभी भी अबुआ राज का सपना पूरा नहीं हुआ।
ये थे मौजूद
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य पहान जगलाल पहान, बबलू मुंडा, प्रेम शाही मुंडा, अभय भुट कुंवर, सूरज टोप्पो, जय सिंह लुखड़, कैलाश हेमरोम, किष्णा कांत टोप्पो, शोभा कच्छप, जगरनाथ तिर्की, किरण तिर्की, विक्की कच्छप, अजय खलखो, चंद्र शेखर सिंह मुंडा, डबलू मुंडा, अमर मुंडा, अनिल उरांव सहित कई लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Breaking : झारखंड में फिर बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, कई GuideLines में बदलाव, सुनिये क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
इसे भी पढ़ें : अफसर बिटिया बन पूरा किया मां का ख्वाब… देखें, रांची की दिव्या कैसे पास कर गई BPSC परीक्षा














