spot_img

21 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देंखे लिस्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : उत्तराखंड में शनिवार देर रात को 21 IAS अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है।  कई अधिकारियों से उनकी अतिरिक्त जिम्मेदारी ले ली गई है, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ले ली गई है।  1997 बैच के आईएएस अधिकारी लालरिन लियना फैनई को राज्य में परिवहन निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि इनके पास से समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। वहीं प्रतीक्षारत आईएएस राधिका झा को समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। जबकि हरिचंद्र सेमवाल से समेकित बाल विकास परियोजना के निदेशक पद की जिम्मेदारी लेकर संस्कृति विभाग में महानिदेशक पद पर बैठा दिया गया है।

इन पदों पर भी हुए तबादले

आईएएस अधिकारी चंद्रेश कुमार यादव को उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के परियोजना निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। एनएचएम में मिशन निदेशक पद से हटाकर डॉ. आर. राकेश कुमार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद की जिम्मेदारी दी गई है। सी रविशंकर को पर्यटन विकास परिषद के अपर सचिव पद के बदले में कौशल विकास और सेवायोजन में अपर सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत को अब पर्यटन विकास परिषद में अपर सचिव बनाया गया है।  इसके अलावा रणवीर सिंह चौहान को संस्कृति विभाग के अपर सचिव पद की जगह नमामी गंगे और प्रोजेक्ट डायरेक्टर केएफडब्ल्यू के अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।  वहीं रंजना को विद्यालयी शिक्षा विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें :शादी के 16 दिन, 16 श्रृंगार नहीं कर सकी नई नवेली दुल्हन… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची में लुटने से बच गये डायरेक्टर… देखें कहां

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...