spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में लुटने से बच गये डायरेक्टर… देखें कहां

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Akhilesh Kumar) : राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के डायरेक्टर अभिजीत कर आज लुटने से बच गये। एक बाइक सवार दो उचक्कों ने नोटों से भरा लिफाफा उनसे छिनना चाहा, छीनाझपटी में लिफाफा फट गया और उसमें रखे सारे नोट रोड पर गिर कर बिखर गये। हो-हल्ला होने पर पकड़े जाने के डर से दोनों बदमाश वहां से तेज रफ्तार में लोवाडीह ओवरब्रिज की तरफ भाग निकले। भागते बदमाशों के बाइक का नीचे वाला नंबर 4789 उन्होंने देख लिया। इस संबंध में अभिजीत कर ने नामकुम थाने में रपट दर्ज कराई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है। यह वारदात रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के SBI बैंक के नजदीक हुई।

घटना के बाद आसपास से जुटे कुछ लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से झपट्टामार गिरोह नामकुम इलाके में तांडव मचा रखा है। भीड़-भाड़ वाले नामकुम बाजार चौक के पास यह चौथी घटना है। शुक्रवार को अभिजीत अपने संस्थान से रुपये निकालने SBI नामकुम शाखा में गये। उनके संस्थान से बैंक की दूरी महज 200 मीटर है। रुपये निकाल कर लौटते समय उनके साथ यह हादसा हो गया। वे पैदल ही अपने संस्थान की तरफ लौट रहे थे। संस्थान के मुख्य गेट के पास ही बाइक सवार उचक्कों ने झपट्टा मार लिफाफा छिनने की कोशिश की, छीनाझपटी में ही लिफाफा फट गया और सारे नोट रोड पर गिर गये। लिफाफा में करीब 50 हजार रुपये थे। लोगों का कहना था कि झपट्टामार गैंग के लोग बैंक के करीब एक्टिव हैं। बैंक से रुपये निकाल लौटने वाले लोगों के पीछे लग जाते हैं। इस तरह की वारदात से नामकुम के लोगों में डर-भय समा गया है।

इसे भी पढ़ें : कतरास में बवाल, खुराफातियों को चिन्हित करने में जुटी पुलिस

इसे भी पढ़ें : हूल दिवस पर 616 योजनाओं की सौगात दे गये सीएम हेमंत सोरेन… देखें

इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देते ही चल बसी मां, सहिया पर लगा बड़ा इल्जाम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...