Ranchi : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2022 बैच के 6 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को एक दिवसीय ट्रेनिंग दी गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षु पदाधिकारियों को चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को निर्वाचन कार्य की महत्ता के बारे में बताया। प्रशिक्षु पदाधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिन क्रियाकलापों के बारे में पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया गया उनमें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024, इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची, मतदान केंद्र, स्वीप, चुनाव साक्षरता क्लब, जिला चुनाव प्रबंधन योजना, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, ईआरओ नेट, आईटी टूल आदि शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें वोटर टर्नआउट प्लान 2024 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षु IAS श्रुति राजलक्ष्मी, रवि कुमार, दीपेश कुमारी, प्रांजल, कृष्णकांत कांवरिया एवं सुलोचना मीना को ट्रेनिंग दी गई। मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की OSD गीता चौबे, अवर सचिव देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धनबाद पूर्णिमा कुमारी, कार्यपालक दंडाधिकारी हजारीबाग सुनील कुमार सिंह, एनएलएमटी एस.एन. जमील सहित अन्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में धारा 144, जानें कब से…
इसे भी पढ़ें : रात्रिभोज में जापान की फर्स्ट लेडी ने पहनी साड़ी, देखें तस्वीरें…
इसे भी पढ़ें : अवैध उगाही पर बिफरे, गिट्टी ट्रक चालकों की हड़ताल… जानें कब
इसे भी पढ़ें : प्रधान जज और SP ने लिया कोर्ट परिसर के सुरक्षा का जायजा…
इसे भी पढ़ें : अफीम के साथ दो तस्कर धराये…
इसे भी पढ़ें : नामकुम का युवक पेरवाघाघ में बह गया, दोस्त चीखते रह गये…












