Khunti : कोर्ट परिसर में हुई संगीन वारदात के बाद जागी पुलिस ने अब सुरक्षा का जायजा लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार खूंटी सिविल कोर्ट पहुंचे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश के साथ SP अमन कुमार ने कोर्ट परिसर और जज कॉलोनी का जायजा लिया।
इस संबंध में SP अमन कुमार ने बताया कि कोर्ट परिसर में ड्यूटी करने वाले लोगों के लिए एक जॉइंट ब्रीफिंग और ट्रेनिंग सेशन रखी गई है, जिसमें स्पेशल ब्रांच और जिले के आला अधिकारियों द्वारा उन्हें ड्यूटी के दौरान क्या करना है, क्या नहीं करना है, इसकी जानकारी दी जायेगी। कोर्ट परिसर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कोर्ट परिसर की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल मुहैया कराया गया है, जो लगातार पूरे कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों की पेट्रोलिंग भी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई अतिरिक्त क्यूआरटी को अलग से वायरलेस सेट और बाइक्स भी उपलब्ध कराए गये हैं, ताकि वे घूम-घूम कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे।
इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस के जवान की बांका में फोड़ी आंख…
इसे भी पढ़ें : गर्वनर के कारकेड में चल रही दो गाड़ियों में टक्कर… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी में छोटी सी बात पर ह*त्या, बवाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जंगल में घुसी पुलिस, धरा गया बड़का उग्रवादी, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राजधानी में डेंगू डरा रहा है सबको…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में छोटी सी बात पर जवान लड़के की ह*त्या, आक्रोश…












