Khunti : जान-पहचान और दोस्तों के साथ घूमने गया सौरभ सिंह लौटकर घर नहीं आया। वह खूंटी के मशहूर पेरवाघाघ जलप्रपात में डूब गया। साथ गये दोस्त चाहकर भी कुछ नहीं कर सके। वह नदी के तेज धारा में बहता चला गया। वह राजधानी रांची के नामकुम का रहनेवाला है। नदी में डूबे सौरभ को खोज निकालने के लिये तपकरा पुलिस स्थानीय लोगों और गोताखोरो की मदद से देर शाम तक कोशिश करती रही, पर उसका कुछ पता नहीं चल सका। खूंटी के DC ने NDRF से मदद मांगी है। वहीं सौरभ के साथ गये करीब 36 लोग वहां से दुखी मन से लौट गये। टोली में युवक-युवतियां शामिल थी। ये लोग नामकुम के ऑर्बिट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़े बताये गये। हालांकि इस बारे में कंपनी की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि हाथ मुंह धोने के इरादे से सौरभ सिंह सीढ़ी से नीचे उतरा, अचानक उसका पैर फिसल गया और नदी की तेज धारा में बहता चला गया। दोस्त चीखते-चिल्लाते रह गये और सौरभ सबकी आंखों से ओझल हो गया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस के जवान की बांका में फोड़ी आंख…
इसे भी पढ़ें : गर्वनर के कारकेड में चल रही दो गाड़ियों में टक्कर… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी में छोटी सी बात पर ह*त्या, बवाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जंगल में घुसी पुलिस, धरा गया बड़का उग्रवादी, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राजधानी में डेंगू डरा रहा है सबको…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में छोटी सी बात पर जवान लड़के की ह*त्या, आक्रोश…












