कोहराम लाइव डेस्क : पहली बार चैंपियन बनी ट्रेलब्लेजर्स, टीम 16 रन से मैच जीत गई। वुमन्स IPL के फाइनल में ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज के खिलाफ जिता मैच। वुमन्स टी-20 चैलेंज यानी महिलाओं के IPL के फाइनल में स्मृति मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स ने हरमनप्रीत कौर की सुपरनोवाज को हराकर पहली बार चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। खिताबी मुकाबले में सुपरनोवाज में ट्रेलब्लेजर्स को 16 रन से हरा दिया। इसी के साथ मंधाना से पिछली 2 बार से टूर्नामेंट जीतती आ रही हरमनप्रीत की टीम से खिताब छीन लिया।
ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 119 रन का दिया था टारगेट
शारजाह में गए मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 119 रन का टारगेट दिया था। जवाब में सुपरनोवाज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना पाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। वहीं, सुपरनोवाज की सलमा खातून को 3, दीप्ति शर्मा को 2 और सोफी एक्लेस्टोन को एक विकेट मिला।
What a night! What a moment for the #Trailblazers
CHAMPIONS of #JioWomensT20Challenge 2020 pic.twitter.com/WIysjqPPGT
— IndianPremierLeague (@IPL) November 9, 2020
अटापट्टू का बल्ला नहीं चला
सुपरनोवाज की ओपनर चमारी अटापट्टू इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकीं। उन्हें 6 रन के निजी स्कोर पर सोफी एक्लेस्टोन ने आउट किया। ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ अटापट्टू ने पिछले मुकाबले में शानदार फिफ्टी लगाते हुए 67 रन की पारी खेली थी।
इसे भी पढ़ें :Jamshedpur : बुजुर्ग ने की आत्महत्या, पोती की शादी 30 नवंबर…
तानिया-जेमिमा सस्ते में आउट
अटापट्टू के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने तानिया भाटिया के साथ पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने संभलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रहीं थीं, लेकिन दीप्ति शर्मा ने दोनों को आउट कर सुपरनोवाज को बैकफुट पर धकेल दिया। तानिया 14 रन और जेमिमा 13 रन बनाकर आउट हुईं।
ट्रेलब्लेजर्स ने बनाए 118 रन
ट्रेलब्लेजर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार फिफ्टी लगाई। उन्होंने 49 बॉल पर 68 रन बनाए। मंधाना के अलावा कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। सुपरनोवा के लिए राधा यादव ने 5 विकेट लिए। वह टूर्नामेंट में 5 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। वहीं, शशिकला श्रीवर्धने और पूनम यादव को 1-1 विकेट मिला।
इसे भी पढ़ें :Home Loan की दर हुई सस्ती, दीवाली मौके का उठाए लाभ
ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई
ट्रेलब्लेजर्स के लिए ओपनर्स कप्तान स्मृति मंधाना और डिंड्रा डॉटिन ने अच्छी शुरुआत की। मंधाना ने अच्छे शॉट लगाए और डॉटिन ने दूसरे छोर से विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने मिलकर पावर-प्ले में स्कोर को 45 रन तक पहुंचाया।
पहले विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप
मंधाना और डॉटिन ने पहले विकेट के लिए पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। खतरनाक होती इस पार्टनरशिप को पूनम यादव ने तोड़ा। उन्होंने डिंड्रा डॉटिन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। डॉटिन ने 20 रन बनाए।
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर में चाकू का भय दिखा दुकानदार से रंगदारी मांगने वाला…
दोनों टीमों एक-एक बदलाव
सुपरनोवाज में एक बदलाव किया गया। प्रिया पुनिया को टीम में जगह नहीं दी गई। उनकी जगह पूजा वस्त्रकार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। वहीं, ट्रेलब्लेजर्स में भी एक बदलाव किया गया। दयालन हेमलता की जगह नुजहत परवीन को टीम में शामिल किया गया।
इसे भी पढ़ें :बॉम्बे हाई कोर्ट से Arnab को झटका, जमानत याचिका खारिज








