spot_img

Jamshedpur : बुजुर्ग ने की आत्महत्या, पोती की शादी 30 नवंबर को

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर : Jamshedpur में एक घर में शादी की खुशी मातम बदल गई, जब घर के एक बुजुर्ग ने खुदकुशी कर ली। यह वाकया है शहर के उलीडीह थाना के डिमना रोड के आकाश टावर के चौथे फ्लोर के एक फ्लैट का। घर में बुजुर्ग की पोती की शादी इसी महीने 30 नवंबर को होने वाली है। घर में खुशी का माहौल था। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

पत्नी की मौत के बाद मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

मृतक की पहचान 87 साल के चंद्रभान सिंह के रूप में हुई है। मृतक के बेटे विजय शंकर के अनुसार, मां कलावती देवी की मौत के बाद पिता की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। कुछ दिन पहले ही वे उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से अपने पिता को लेकर शहर आए थे। पिता आकाश टावर के चौथे फ्लोर पर रहते थे। जबकि उनका परिवार तीसरे फ्लोर पर रहता था। 10 नवंबर को अचानक उन्होंने खिड़की से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़ें : Tragic : झारखंड के पांच मजदूरों की हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में मौत

Jamshedpur पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विजय शंकर ने बताया कि 30 नवंबर को उनकी बेटी की शादी होनी है। शादी की तैयारियों में उनका परिवार लगा हुआ था। विजय शंकर सिंह ने बताया कि मां की मौत के बाद उनके पिता सदमे में थे। उनकी मानसिक स्थिति भी खराब हो चुकी थी। आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें : चलती Bus के गेट पर बच्ची को उल्टी कराने में गिरे पापा-बेटी, पिता की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...