गिरिडीह : गिरिडीह में गांडेय में हुआ एक Tragic एक्सीडेंट। इसमें बाइक पर सवार मां-बाप और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीनों एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। घर लौटने के क्रम में गिरिडीह-जामताड़ा मेन रोड पर इनकी बाइक की सीधी टक्कर एक स्कॉर्पियो से हो गई। इधर, ड्राइवर स्कॉर्पियो को छोड़ भाग निकला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, स्कॉर्पियो सवार लोगों को थाना ले आई।
चचेरे भाई के तिलक में गए थे तीनों
तीनों मृतकों की पहचान जीतेंद्र गिरि (40), आशा देवी (38) और इनकी 14 साल की बेटी प्रीति गिरि के रूप में की गई। यह परिवार बेंगाबाद के रधईडीह में रहता था। तीनों ही बाइक से गांडेय गए थे। वहां जीतेंद्र के चचेरे भाई का तिलक समारोह था। वहीं से तीनों लौट रहे थे।
इसे भी पढ़ें: दूल्हे राजा को रूठना पड़ा महंगा, दुल्हन के घरवालों ने मंडप में ही कूटा
Tragic accident : तेज रफ्तार में थी स्कॉर्पियो
स्कॉर्पियो जमुई से आसनसोल की ओर जा रही थी। ड्राइवर ने उसमें कुछ यात्रियों को बिठा रखा था। जैसे ही स्कॉर्पियो दासडीह के पास पहुंची, सामने से आ रही बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें: रांची : गर्ल्स हॉस्टल में फंदे से झूलती मिली युवती की ला’श (Video)










