spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

टीपीसी ने एमपी से लैंडमाइंस एक्‍सपर्ट को बुलाया, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : टीपीसी उग्रवादी पुलिस को बड़ा नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं। इसके लिए बम बनाने और लैंडमाइंस बिछाने के एक्‍सपर्ट के संपर्क में है संगठन। इस बात का खुलासा बुधवार को मध्‍यप्रदेश के कटनी के चपना डरौरी के रहने वाले गुड़िया पारधी (35) की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। गुड़िया पारधी बम बनाने और लैंडमाइंस बिछाने का एक्‍सपर्ट है। टीपीसी ने पारधी को पलामू के विभिन्‍न इलाकों में लैंडमाइंस बिछाने के लिए बुलाया था, मगर उससे पहले ही धरा गया।

जिले के पुलिस कप्‍तान चंदन कुमार सिन्‍हा को सूचना मिली थी कि गुड़िया पारधी तरहसी इलाके में है। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने मिले इनपुट के आधार पर तरहसी थाना क्षेत्र के दुन्‍दु के पास से टीपीसी उग्रवादी विनय सिंह के साथ पारधी को धर दबोचा। उग्रवादी विनय के पास से पुलिस को एके- 47 की चार गोलियां मिली है। विनय संगठन के सबजोनल कमांडर शशिकांत जी उर्फ आरिफ जी उर्फ सुदेश जी का सहयोगी है। पुलिस ने बताया कि जिस वक्‍त विनय और पारधी को गिरफ्तार किया गया, उस वक्त टीपीसी के कई उग्रवादी वहां मौजूद थे। मगर पुलिस को देखते ही सभी भाग निकले। पलामू पुलिस मध्यप्रदेश पुलिस से संपर्क कर पारधी के आपराधिक इतिहास और गतिविधियों की जानकारी लेने में जुट गई है।

Read More : Big Breaking : मुठभेड़ में जख्‍मी असिस्‍टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शहीद, एक उग्रवादी भी ढेर

Read More : यूपी के शूटर को मिली थी भाजपा नेता की मुड़ी की कीमत, सुनें क्या बोले रुरल एसपी

Read More : PNB के Locker से गायब जेवर ICICI की तिजोरी में, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...