धनबाद : Tourist गाड़ी ने ट्रक में टक्कर। हादसे में चार लोगों की हो गई मौत। पांच यात्री गंभीर रूप से घायल। यह हादसा देर रात धनबाद-राजगंज जीटी रोड में हुआ। इसमें टूरिस्ट गाड़ी ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टूरिस्ट गाड़ी में बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में चल रहा है।
इसे भी पढ़ें : कभी जिसका नाम सुन कांप उठते थे लोग, अब करेगा वह होम डिलीवेरी खाना
एक मृतक की पहचान नहीं
मृतकों में दो उत्तर प्रदेश, एक झारखंड के पाकुड़ के रहने वाले थे। एक अन्य मृतक की अबतक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद राजगंज थाना की पुलिस हादसा स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
Tourist गाड़ी हादसे के बाद जाम हो गया जीटी रोड
घटना के बाद लगभग तीन घंटे तक जीटी रोड का दोनों लेन में पूरी तरह से जाम हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और क्रेन के सहयोग से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया, तब जाकर जाम हटा और गाड़ियां चलनी शुरू हुईं।
इसे भी पढ़ें : लोकेश ऐसे थोड़े आया होगा, पूरी प्लानिंग की होगी उसने : शेखर अग्रवाल










