गोवा : कोरोना की दूसरी लहर भारत में खतरनाक हो गई है। मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। देश के हर कोने में कोरोना की दूसरी लहर से लोग कराह रहे हैं। देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में भी कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। जिसको लेकर यहां भी लॉकडाउन लगाना पड़ा है। और अब लॉकडाउन में कड़ी पाबंदियों का दौर भी शुरू होने जा रहा है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया है कि लॉकडाउन के बाद अब गोवा में आठ दिन के लिए नई पाबंदियां जारी की गई है। वे इसे लॉकडाउन नहीं कह रहे हैं, बल्कि कुछ ‘सख्त पाबंदियों’ की श्रेणी में रख रहे हैं।
Read More : BREAKING: कल से इस राज्य में एक हफ्ते तक संपूर्ण लॉकडाउन, गृह मंत्री का फैसला
गोवा में 8 दिन कड़ी पाबंदियां
सीएम ने अगले सोमवार तक गोवा में कई पाबंदियों की बात कही है। जिसमें कैसिनो, स्कूल, साप्ताहिक बाजार को बंद करने का निर्णय लिया गया है। मच्छी बाजार भी सिर्फ शाम 7 बजे तक के लिए खोला जाएगा। इसके अलावा बार्स को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। तमाम तरह के धार्मिक स्थानों पर भी जाने की अनुमति नहीं है। स्पा, सैलून, सिनेमा हॉल भी कुछ दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
इस दौरान शादियों में सिर्फ 50 मेहमानों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसके लिए भी कलेक्टर से परमिशन लेनी होगी। मगर इस दौरान राज्य में राजनीतिक सभाओं पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। गोवा में ये पाबंदियां 10 मई जारी रहेंगी।
Read More : BREAKING : नंदीग्राम सीट से हारीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने इतने वोटों से हराया






