HARIYANA : कोरोना महामारी देश में भयावह हो गया है। कोरोना से मौत के आकड़ें इस कदर बढ़ रहें है की थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब इसी बीच एक बड़ी खबर हरियाणा से आ रहा है। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर दी जानकारी। ट्वीट में लिखा- 3 मई दिन सोमवार से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉक डाउन घोषित।
3 मई दिन सोमवार से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉक डाउन घोषित ।
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) May 2, 2021
हरियाणा में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 13,588 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 501,566 हो गई है। 125 लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हो गई. राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 4,341 हो गई। 8509 मरीज रिकवर हुए हैं. 394,709 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 102,516 एक्टिव मामले हैं।
Read More :पुलिस के हत्थे चढ़ी सेक्स रैकेट में शामिल भोजपुरी हीरोइन
Read More :मधुपुर उपचुनाव : चौथे राउंड में #BJP के गंगा नारायण 7061 मतों से आगे












