Hazaribagh(Sunil Sahu) : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, रांची की ओर से बैंकिंग वित्तीय साक्षारता के तहत केबी महिला महाविद्यालय, हजारीबाग में स्नातक की छात्राओं के लिए कार्यशाला हुई। इसमें आरबीआई, रांची के सहायक महाप्रबंधक अरविंद कुमार एक्का, अग्रणी जिला प्रबंधक सुधाकर पाण्डेय, महाविधालय की प्राचार्य किरण द्विवेदी, आरबीआई के अधिकारी / कर्मचारी, महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राओ ने भाग लिया।

बैंकिंग में नौकरी की दी जानकारी
आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक एक्का ने छात्राओं को बैंकिंग के विभिन्न पहलुओ एवं आरबीआई की कार्य प्रणाली से अवगत कराया। आरबीआई में महिलाओं को भर्ती होने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने आरबीआई में कर्मचारी / अधिकारी की भर्ती के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उसकी तैयारी का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यस्था में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अतः आरबीआई में उनकी भागीदारी वांछनीय है। अग्रणी जिला प्रबंधक पांडेय ने भारतीय अर्थव्यवस्था में बैंक के महत्व एवं जीवन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। आरबीआई, रांची से उदीप्त प्रकाश एवं भावना कुमारी ने इस पूरे सत्र का संचालन किया। महाविद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन की सराहना की।
इसे भी पढ़ें : चीफ इंजीनियर की रिमांड अवधि बढ़ी, उगल गए कई राज
इसे भी पढ़ें : Heatwave Alert : बढ़ती गर्मी बढ़ा रही टेंशन, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी
इसे भी पढ़ें : जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी ऐसी, रांची की छवि पूरी दुनिया में निखरेगी
इसे भी पढ़ें : ढुल्लू महतो जेल से बाहर आए…
इसे भी पढ़ें : रांची में G20 Summit की तैयारियों का ग्रामीण एसपी ने लिया जायजा, देखें…






