RANCHI : G20 शिखर सम्मेलन का एक सेंटर झारखंड की राजधानी रांची भी है। सम्मेलन के पहले तैयारी पूरी हो चुकी है। आनेवाले विदेशी डेलिगेट्स को लेकर एयरपोर्ट पर रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने सुरक्षा का जायजा लिया। बताया कि मंगलवार से ही जी-20 सम्मेलन में शामिल होने वाले डेलिगेट्स का आना शुरू हो जाएगा। बुधवार को सभी डेलिगेट्स रांची पहुंच जाएंगे। रांची पहुंचने के बाद उनकी सुरक्षा में करीब दो हजार पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है, जिसमें 500 ऑफिसर रैंक के अधिकारी और 1500 सिपाही व आरक्षी मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि 2 मार्च और 3 मार्च को राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर बैठकें की जाएंगी, जिसमें विश्व भर के डेलिगेट्स शामिल होंगे।
रांची की दिखानी है बेहतर छवि
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि विदेश से आने वाले डेलिगेट्स के सामने हमें बेहतर छवि पेश करना है। उनके मन में सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या नहीं आने देना है, ताकि रांचीवासियों की छवि पूरे विश्व में बेहतर बन सके। जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की तरफ से डेलिगेट्स के स्वागत के लिए विशेष अधिकारियों की तैनाती की गई है। लाइजनिंग ऑफिसर्स के तौर पर पर्यटन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की तैनाती डेलिगेट्स के साथ की गई है।
इन देशों के डेलिगेट्स आ रहे रांची
अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका।
इसे भी पढ़ें :बैंकॉक जा रहे फ्लाइट को कोलकाता में उतारना पड़ा…देखें
इसे भी पढ़ें :धनबाद में चीखने-चिल्लाने लगे लोग…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :किसानों ने प्याज की बिक्री पर लगाई रोक, जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :एक-एक कर 10 लड़कों ने की दरिंदगी, कैसे क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Budget Session : पहले दिन गवर्नर ने गिनाईं हेमंत सरकार की ये उपलब्धियां
इसे भी पढ़ें :अब ED के शिकंजे में जूनियर इंजीनियर












