कोहराम लाइव डेस्क : आज के समय में एक सफल नेत्री के रूप में स्मृति ईरानी की पहचान किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वह अपने दमदार अंदाज के लिए सियासत में जानी जाती हैं। वह आज से 23 साल पहले 21 साल की उम्र में ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया (1998) में भाग ले चुकी हैं। आज यानी 23 मार्च को उनका जन्मदिन है। आज के दिन उनके पिछले करियर को याद करना कम रोमांचक और रोचक नहीं है।
इसे भी पढ़ें : मामी-भांजा आपत्तिजनक स्तिथि में धराए, पड़ोसियों ने जमकर की पिटाई
करियर के प्रारंभिक दौर से ही थी राजनीति में रुचि
गौर तलब है कि सालों पहले करियर की शुरुआती पड़ाव से ही राजनीति के प्रति स्मृति ने अपना रुझान जाहिर कर दिया था। अभिनेता से नेता बनीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जिंदगी का आज बेहद खास मौका है। चकाचौंध की दुनिया से होते हुए स्मृति ने राजनीति के मैदान में कदम रखा। दोनों में अपनी काबिलियत को बखूबी साबित किया है।
इसे भी पढ़ें : 7 साल पहले ट्रेन में मां-बाप से बिछड़े पांच बच्चे, अब मिलेंगे पिता से
इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री करने की दी जानकारी
ब्यूटी पेजेंट फेमिना प्रतियोगिता के थ्रोबैक वीडियो में लंबी कद काठी वाली स्मृति पूरे आत्मविश्वास के साथ वॉक करती देखी जा सकती हैं। वीडियो में स्मृति बता रही हैं कि वे इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री कर रही हैं और स्पोर्ट्स-एडवेंचर्स से लगाव है। इसी के साथ उन्होंने पॉलिटिक्स में अपनी रुचि का भी जिक्र किया था।
इसे भी पढ़ें :घरवालों ने नहीं करवाई शादी तो प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटक दे दी…
सीरियल्स में आने के पहले दिखीं मीका सिंह के साथ
ब्यूटी पेजेंट में भागीदारी के बाद स्मृति ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। सीरियल्स में आने से पहले वे सिंगर मीका सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो ‘बोलियां’ में नजर आ चुकी हैं। वे इस वीडियो में गोल्डन आउटफिट में देखी जा सकती हैं। आज स्मृति को देखें और उनकी पुरानी तस्वीरों या वीडियसोज पर नजर डालें तो उनमें बहुत अंतर दिखता है।








