Kohramlive : गर्मी और बारिश का मौसम आया नहीं कि एडीज मच्छर अपने नुकीले डंक के साथ तैयार खड़ा होता है, डेंगू फैलाने के लिये। डेंगू के लक्षण आम और खास है। तेज बुखार, सिर, बदन और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकत्ते और प्लेटलेट्स गिरना। CM योगी आदित्यनाथ का साफ संदेश है कि “डेंगू से बचाव संभव है, बस साफ़-सफाई का संकल्प लें और सतर्क रहें।” झारखंड के जाने-माने डॉक्टर उमा शंकर वर्मा ने कहा कि डेंगू से बचाव के उपाय बेहद सरल और सहज है, जैसे घर के आस-पास पानी जमा न होने दें, पूरी बांह के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का प्रयोग करें, कूलर, फूलदान, टंकी की सफाई करें एवं मच्छर की पहचान करें, काले रंग का, सफेद धारियों वाला। डॉक्टर वर्मा ने कहा कि डेंगू होने पर ज्यादा तरल लें, जैसे नींबू पानी, नारियल पानी, सूप और जूस। वहीं, दवाइयां डॉक्टर की सलाह से ही लें।
इसे भी पढ़ें : खुशखबरी! ‘मंईयां’ को एक साथ मिलेगी 2 महीनों की राशि
इसे भी पढ़ें : बड़ा ऐलान : चैंपियन को मिलेंगे 31 करोड़
इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट में इन 17 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी
इसे भी पढ़ें : रांची में झलका तिरंगा यात्रा का जश्न… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 52वें CJI की शपथ लेते ही सबसे पहले छूये इनके पैर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BSF जवान की वतन वापस, क्या बोले पिता… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मोदी की ललकार, “घर में घुसकर मा’रेंगे, बचने का मौका भी नहीं…”



