spot_img

बड़ा ऐलान : चैंपियन को मिलेंगे 31 करोड़

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : क्रिकेट के सबसे बड़े टेस्ट मुकाबले के लिए इनाम भी अब सबसे बड़ा होगा। ICC ने WTC फाइनल 2025 के लिए रिकॉर्ड 5.76 मिलियन डॉलर (करीब 48 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी का ऐलान किया है। यह रकम पिछले दोनों WTC संस्करणों की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है। 11 जून से लॉर्ड्स, लंदन में शुरू हो रहे इस ऐतिहासिक मुकाबले में अगर कोई टीम ट्रॉफी उठाती है, तो उसके खाते में 3.6 मिलियन डॉलर (31 करोड़ रुपये) आयेंगे। वहीं, हारने वाली टीम को भी निराश नहीं होना पड़ेगा। उसे 2.16 मिलियन डॉलर (18 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

ICC चेयरमैन जय शाह ने एक्स (Twitter) पर इसकी घोषणा करते हुए कहा,”टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने और इसकी लोकप्रियता बनाए रखने के लिए यह इनाम राशि एक मजबूत संदेश है।”

 दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया होंगे आमने-सामने

WTC फाइनल 2025 में दक्षिण अफ्रीका और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। दक्षिण अफ्रीका ने इस चक्र में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और श्रीलंका को हराया और भारत के खिलाफ सीरीज ड्रॉ की। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को 3-1 से हराकर फाइनल में एंट्री ली। भारत इस बार तीसरे स्थान पर रहकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...