Kohramlive : दिल को हेल्दी रखने के लिये सिर्फ दवाइयों पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है, बल्कि स्मार्ट फूड चॉइसेज भी उतना ही असर दिखाती हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर सुबह 11 बजे स्नैक्स टाइम पर बिस्किट, पेस्ट्री या तैलीय नाश्ते की जगह केला खाया जाये तो ये आपके दिल के लिये दवा से कम नहीं।
क्यों खास है सुबह 11 बजे केला?
- सुबह 11 बजे एनर्जी लेवल गिरता है और मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ती है।
- केला ब्लड शुगर को स्टेबल रखता है और धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करता है।
- फाइबर और न्यूट्रिएंट्स की वजह से लंच तक पेट भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती।
दिल की सेहत पर असर
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोलः केले में मौजूद घुलनशील फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम करता है। इसमें सैचुरेटेड फैट नहीं होता, जिससे हार्ट पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ता।
- ब्लड प्रेशर बैलेंसः केले का पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखता है। हाई बीपी वालों के लिये ये नैचुरल मेडिसिन की तरह काम करता है।
- अनहेल्दी स्नैकिंग से बचावः बिस्किट, पेस्ट्री या फ्राइड स्नैक्स की जगह केला लेने से अनावश्यक कैलोरी और ट्रांस-फैट से बचाव होता है।
हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ डबल फायदा
- नियमित व्यायाम (वॉकिंग, साइक्लिंग, योग)
- ज्यादा फल, सब्ज़ियां और साबुत अनाज
- तनाव से दूरी
इन सबके साथ अगर आप रोजाना सुबह 11 बजे एक केला खाते हैं, तो आपका दिल लंबे समय तक हेल्दी रह सकता है।
इसे भी पढ़े : आखिर क्यों मनायी जाती हैं विश्वकर्मा पूजा… जानें
इसे भी पढ़े : संघर्ष से शिखर तक : PM मोदी का 75वां जन्मदिन…
इसे भी पढ़े : झारखंड की धरती पर न्याय का नया अध्याय, क्या बोले CM… जानें
इसे भी पढ़े : बड़ा रैकेट बेनकाब…








