spot_img

बड़ा रैकेट बेनकाब…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के नागपुर में छापेमारी कर दो बड़े साइबर अपराधियों जयंत ताराचंद अन्नापुड़े और अजय रामभरोसे को गिरफ्तार किया है। दोनों ने झारखंड के एक व्यक्ति से 23 लाख रुपये की ठगी की थी। साइबर क्रिमिनलों ने फेसबुक, व्हाट्सएप और गूगल पर NJ Financial Research नाम से फर्जी कंपनी का विज्ञापन दिया। HNAC नामक ट्रेडिंग ऐप पर निवेश करने पर 5 से 10 गुना मुनाफे का झांसा दिया। झारखंड के पीड़ित ने 23 लाख रुपये का निवेश कर दिया। अपराधियों ने रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर गायब कर दी।

CID सूत्रों के अनुसार,  बीते 4 अगस्त को रांची के साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज हुआ। मनी ट्रेल की जांच में सुराग नागपुर तक पहुंचे। छापेमारी कर दोनों संदेही गुनहगारों को अरेस्ट कर लिया गया। अपराधियों ने एक्सिस बैंक के एक खाते का इस्तेमाल किया। खाते में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रांजैक्शन ट्रेस किया गया। इससे साफ है कि ठगी का नेटवर्क बड़ा और संगठित है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...