बेहतर केस डायरी लिखने और अनुसंधान का मिला टिप्‍स

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : बेहतर केस डायरी लिखने, अनुसंधान की गुणवत्‍ता, साक्ष्‍य और सबूत संकलन करने का तौर-तरीका के बिंदु पर पुलिस अधिकारियों को कई टिप्‍स दिये गये। यह टिप्‍स रविवार को रांची के रूरल एसपी मो नौशाद आलम द्वारा दी गई। जिला पुलिस मुख्‍यालय में आयोजित अपराध गोष्‍ठी सह सम्‍मान समारोह में बेहतर काम करने वाले कई पुलिसकर्मियों को पुरस्‍कार देकर सम्‍मानित भी किया गया। गोष्‍ठी में वारंट, कुर्की, नोटिस तामिला और एनडीपीएस कांड से संबंधित लं‍बित मामलों को अतिशीघ्र निष्‍पादन करने का आदेश दिया गया। वहीं बीते एक साल में जेल से छूटे छोटे-बड़े अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और जुआ, शराब के अड्डों को ध्‍वस्‍त कर देने का निर्देश दिया गया। गोष्‍ठी में ग्रामीण इलाके के सभी थानेदार, इंस्‍पेक्‍टर और डीएसपी स्‍तर के अधिकारी मौजूद थे।

निचली अदालत के लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह भी मौजूद थे। सम्‍मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में खलारी के डीएसपी अनिमेष नैथानी, मांडर के थानेदार राणा जंग बहादुर सिंह, चान्हो के थानेदार बादल दास, बुंडू के थानेदार दीपक कुमार, तमाड़ के थानेदार दीपक कुमार सिंह, दशम फॉल के थानेदार विष्णु कांत, सब इंस्‍पेक्‍टर मनिंद्र कुमार शर्मा, साजिद खां, बालेंद्र कुमार, नामकुम थानेदार प्रवीण कुमार, मधुसूदन मोदक, अनगड़ा थानेदार बृजेश कुमार, बुंडू महिला थाना की प्रभारी अर्चना कुमारी, रांची महिला थाना की प्रभारी विंध्यवासिनी कुमारी सिन्हा, निशी कांत मिश्र, विजय राम, जया कुमारी, बसंती कुमारी, शांति देवी, नीलमणि लकड़ा, महादेवी देवी, रजी कुमारी, सुचिता कुल्लू एवं रितिका कुमारी शामिल है। इन्‍हें प्रशस्ति पत्र और डायरी पेन मिला।

Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…

Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

Read More :  BREAKING : गुजरात के CM ने अचानक से दिया इस्तीफा

Read More : नई-नवेली दुल्‍हन को रेलवे स्‍टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो

Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्‍या हुआ, देखें…

 

spot_img

Related articles:

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...

थाली में जहर नहीं, भरोसा परोसिये, फूड वेंडर्स को सख्त संदेश…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की गलियों में महकते चाट-पकौड़े...

हेलमेट नहीं पहनने वालों का नहीं कटा चालान, बल्कि…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में सड़क सुरक्षा को लेकर...

मिड डे मील कर रहे थे बच्चे, अचानक गिरा स्कूल का छज्जा, फिर…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह प्रखंड के लुहुर गांव...