Saraikela : सरायकेला में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने उसे तीन गोलियां मारी है। यह घटना सरायकेला के आरआईटी थाना क्षेत्र में गम्हरिया स्टेशन के ओवर ब्रिज के पास हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ओवरब्रिज के नीचे से ही बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से पुलिस को 3 खोखे मिले है। मृतक की पहचान 50 साल के तिलक महतो के रूप में हुई। मृतक गम्हरिया क्षेत्र में स्थानीय कंपनियों में माल सप्लाई के लिए हाइवा चलाता था। तिलक मूल रूप से चांडिल का रहने वाला था। वह यहां बास्को नगर से सटे नीमडीह बस्ती में अपनी बहन के घर रहकर अपना काम किया करता था।
घटना के बारे में जो बातें सामने आई उसके अनुसार आज सुबह अज्ञात अपराधियों ने आज भोर में 5 बजे के करीब अज्ञात अपराधियों ने तिलक महतो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 2 गोलियां मिस फायर भी हुई है। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तिलक को मारने के बाद अपराधी भाग मौके से फरार हो गए। तिलक की हत्या किसने और क्यों की इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि पहले से तय प्लानिंग के मुताबिक रेकी कर तिलक को मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें :एक ही परिवार के पांच लोगों की मौ*त, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : समय पर कार्यवाही कर थानेदार फर्ज पूरा करें : राम शर्मा
इसे भी पढ़ें : यादगार होगा “झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023”, कई हस्तियां होंगी शरीक… जानें
इसे भी पढ़ें : जहाज से गंगा नदी में कूदी या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें : खूंटी में अपराधियों ने भू’न डाला किसान को… जानें
इसे भी पढ़ें : ट्रेन की चपेट में आया किशोर, जांच में जुटी GRP…















