Kohramlive : एक कार बेबर बैराज नहर में गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग काल के गाल में समा गये। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू के बाद शवों को बाहर निकाला। सभी को तत्काल ही एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के नाम विनीता पत्नी नीरज, तेजेंद्र पुत्र जमुना प्रसाद, संतोष पुत्र तेजेंद्र, शिवम पुत्र राकेश और नीरज पुत्र जोधा सिंह बताए गए हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव अंडुआ निवासी कुछ लोग महिला का इलाज कराने के लिए एटा लेकर आ रहे थे, तभी काली नदी का पुल पार करने के बाद तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर बेबर बैरज नहर में गिर गई। यह घटना उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ।
इसे भी पढ़ें : नाग ने डं’सा, बेटा कर गया यह काम… जानें
इसे भी पढ़ें : समय पर कार्यवाही कर थानेदार फर्ज पूरा करें : राम शर्मा
इसे भी पढ़ें : यादगार होगा “झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023”, कई हस्तियां होंगी शरीक… जानें
इसे भी पढ़ें : जहाज से गंगा नदी में कूदी या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें : खूंटी में अपराधियों ने भू’न डाला किसान को… जानें
इसे भी पढ़ें : ट्रेन की चपेट में आया किशोर, जांच में जुटी GRP…















