अवैध ईंट भट्ठा संचालक पर कसा शिकंजा, Case दर्ज

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लातेहार : अवैध ईंट भट्ठा संचालक पर कसा शिकंजा, Case दर्ज : महुआडांड़ में अवैध ईंट निर्माण कराने को लेकर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने की बड़ी कार्रवाई। मंगलवार को सेमरबुढ़नी ग्राम निवासी सीताराम प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि सीताराम प्रसाद बिना पर्यावरण स्वीकृति के ही ईंट भट्ठे में काम करा रहे हैं।

साथ ही झारखंड लघु खनिज समानुदान नियमावली 2004 के नियम, झारखंड मिनरल एवं प्रीवेंशन खान एवं खनिज अधिनियम 1957, झारखंड लघु खनिज विकास व विनियम अधिनियम का उल्लंघन कर ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है। यह पूर्ण रूप से अवैध है।

इसे भी पढ़ें : बाबूलाल को झटका, दल-बदल मामले में स्पीकर की कार्रवाई पर लगी रोक हटी

महुआडांड़ उप प्रमुख ने शिकायत दर्ज करायी थी

उन्होंने महुआडांड़ उप प्रमुख सरिता जयसवाल के अवैध ईंट भट्ठा संचालन को लेकर शिकायत दर्ज कराने का भी हवाला दिया है। इसके आलोक में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, रांची से आदेश के बाद उन्होंने नामित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए व्यापार के संचालन पर रोक लगाने की बात कही है।

इस संबंध में डीएमओ आनंद कुमार ने बताया कि पूर्व में ही सीताराम प्रसाद को ईंट भट्ठा संचालन के लिए सभी आवश्यक कागजात और परमिट लेने के बाद ही ईंट भट्ठा संचालन करने की निर्देश दिया गया था। लेकिन एक महीने गुजर गए, मगर कुछ पेश नहीं किया गया। इसके बाद कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें : मनरेगा से बन रहा था कुआं, मिट्टी धंसी और दब गए कई मजदूर, एक की मौत

Case से पहले तीन सदस्यीय टीम ने दौरा भी किया था

जिला उपायुक्त के निर्देश पर 16 जनवरी को महुआडांड में संचालित अवैध ईंट भट्ठा लगाने वालों पर शिकंजा कसने को लेकर लातेहार जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने महुआडांड़ का दौरा भी किया था।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दांत के इलाज के बहाने शर्मनाक हरकत! युवती ने डेंटिस्ट पर किया FIR

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से एक बेहद गंभीर...

हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर...

अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…

Hazaribagh(Pooja Banerjee): हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगने वाले...

नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : सात फेरों के साथ जिस बेटी को...

रांची पुलिस अलर्ट, क्या बोले ASP… जानें

Ranchi :  राजधानी रांची में बकरीद पर्व को लेकर...