spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा में बालू तस्करों के खिलाफ कसा शिकंजा  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी,  टीम को देखकर भागने लगे बालू तस्कर और कारोबारी

चाईबासा : पुलिस प्रशासन ने बालू के अवैध कारोबार और अवैध कारोबारियों के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया गया। सरायकेला खरसावां जिले से सटे बोंदोडीह  और तांतनगर के इलीगाढ़ा बालू घाटों पर एसडीओ सदर शशींद्र कुमार बड़ाइक और एसडीपीओ दिलीप खलखो के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध बालू चोरी- तस्करी के बालू घाटों पर छापेमारी की। अधिकारियों और पुलिस टीम को देखकर बालू तस्कर और कारोबारी भागने लगे। जब टीम छापेमारी करने पहुंची तो कई ट्रैक्टरों पर बालू अवैध बालू निकालकर लादा जा रहा था।

इसे भी पढ़ें :IPL के टीम ट्रेनिंग सेशन से जुड़े रॉयल चैलेंजर्स के कैप्टन विराट कोहली, जानें क्‍या कहा

रूपेश विश्‍वकर्मा का नाम आया सामने

एसडीपीओ और एसडीओ द्वारा पूछताछ में स्थानीय मुंडा और ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि रूपेश विश्वकर्मा और कुछ व्यक्तियों द्वारा बालू का अवैध कारोबार का उत्खनन किया जा रहा है। एसडीपीओ और एसडीओ ने तांतनगर पुलिस को बालू तस्करों द्वारा बनाए गए बालू चोरी के रास्तों को जेसीबी से ध्वस्त करने और बालू के अवैध धंधे चोरी तस्करी उत्खनन में लिप्त रूपेश विश्वकर्मा और अन्य के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिया ।

बालू निकालने का तरीका देख अचंभित हो गई टीम

जब टीम छापेमारी करने पहुंची तो बालू तस्करों के बालू निकालने के तरीकों को देखकर अचंभित हो गई । बालू तस्कर और माफिया बड़ी चालाकी से 2- 2  जिला के पुलिस खनन विभाग और प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर बालू की अवैध चोरी और तस्करी तो करा ही रहे थे, सरकारी राजस्व का चूना लगा रहे थे।

इसे भी पढ़ें :RBI ने डबल की डिजिटल पेमेंट की लिमिट, जानें क्‍या है फायदा 

लंबे समय से बालू का अवैध कारोबार

बोंदीडीह  बालू घाट सरायकेला खरसावां जिले में आता है। लेकिन, वहां का अधिकांश बालू चाईबासा -चक्रधरपुर और आसपास के क्षेत्रों में ही खापाया जाता है। इसी तरह पश्चिमी सिंहभूम जिला के तातनगर प्रखंड के ईलीगाढ़ा बालू घाट में ह्यूम पाइप आदि लगाकर जेसीबी से रास्ता बनाकर बालू तस्करों द्वारा भारी मात्रा में बालू का दोहन उत्खनन किया जा रहा था और बालू का अवैध कारोबार किया जा रहा था।  अक्टूबर में एनजीटी की समय सीमा समाप्त होने के बाद से ही  पुलिस प्रशासन, खनन आदि विभागों के संरक्षण में बोन्दोदीह  बालू घाट से बालू का अवैध उत्खनन कारोबार बालू तस्करों द्वारा खुलेआम धड़ल्ले से किया जा रहा था ।

सूचना के बाद शुरू हुई कार्रवाई

बालू की अवैध चोरी की सूचना मिलने के बाद जिले के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर बालू चोरी और बालू माफिया -तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई । दबिश बढ़ने के बाद  बालू तस्कर रात के अंधेरे में जेसीबी लगाकर नदी से बालू निकालकर बालू का अवैध कारोबार किया जा रहा था। प्रतिदिन 200 से अधिक ट्रैक्टर ट्रक और हाईवा में बालू लादकर कालाबाजारी की जा रही थी। बोंदीडीह  और तांतनगर के इलीगाढ़ा  नदी बालू घाट से बालू के अवैध उठाव और तस्करी में बालू तस्कर के साथ थाने में पदस्थापित एक पुलिस पदाधिकारी की बालू तस्करों के साथ सांठगांठ, सफेद स्कॉर्पियो भी चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है। उसी सफेद स्कॉर्पियो पर पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठकर बालू तस्कर खुलेआम बालू के अवैध धंधे को खुलेआम संचालित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें :Realme C Series के तीन स्मार्टफोन हुए भारत में लॉन्च, कीमत 10 हजार रुपये से भी कम…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...