- मुंबई के खिलाफ मैच से पहले खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र
kohramlive desk : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कैप्टन विराट कोहली एक हफ्ते तक क्वारंटीन में रहने के बाद अपनी टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल हुए। 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले खिलाड़ियों को अपनी स्पीच में जीत का मंत्र दिया। मेहनत और समय का सही इस्तेमाल करने का महत्व बताया।
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेने ने डोनेट किया ब्लड, कहा- रक्तदान संजीवनी का कार्य करता है
आरसीबी एक बार भी नहीं जीत पाई है खिताब
आरसीबी आईपीएल के इस सीजन में कुछ खास करने के इरादे से उतर रही है। टीम अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। उसने ग्लैन मैक्सवेल जैसे धाकड़ खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा उसने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को 15 करोड़ में खरीदा है। टूर्नामेंट से पहले आरसीबी ने होमवर्क तो पूरा कर लिया है।
इसे भी पढ़ें :राजधानी में इस स्कूल के पास मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी
इस सीजन में टीम मजबूत
कोहली ने कहा कि इस सीजन में हमारी टीम और मजबूत है और उम्मीद करता हूं कि इस बार चीजें अच्छी होंगी। खिलाड़ियों को मैनेजमेंट का पूरा साथ मिलेगा। मैं आप लोगों के साथ हूं। मैनेजमेंट आपके साथ है। मुझे उम्मीद है कि जो खिलाड़ी सेलेक्ट हुए हैं, वे आरसीबी के कल्चर में योगदान करेंगे। अगर हम ये सोच लें कि हम सब साथ हैं तो हम इस सीजन में बहुत कुछ खास कर सकते हैं।














