रियलमी इंडिया ने अपनी सी सीरीज के तहत भारत में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं जिनमें Realme C20, Realme C21, Realme C25 शामिल हैं।डिवाइस 16 अप्रैल को दोपहर 12 बजे पहली बार बिक्री पर जाएगा। इच्छुक ग्राहक इसे Realme की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीद सकते हैं।

Realme C20, Realme C21, Realme C25 की कीमत
- Realme C20 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 6,799 रुपे में खरीदा जा सकता है।
- Realme C21 का 3 जीबी रैम के सात 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 7,999 रुपये में और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 8,999 रुपये में मिलेगा।
- Realme C25 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है।
- Realme C20 की बिक्री 13 अप्रैल से और Realme C21 के साथ Realme C25 की बिक्री क्रमशः 14 और 16 अप्रैल से फ्लिपकार्ट से होगी।

Realme C20 की स्पेसिफिकेशन
- Realme C20 में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI है।
- फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है।
- फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 2 जीबी LPDDR4x रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
- कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है।
- इसमें 5000mAh की बैटरी है जो रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 190 ग्राम है।

Realme C21 की स्पेसिफिकेशन
- Realme C21 में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI है।
- इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है।
- फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 4 जीबी LPDDR4x रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
- फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें पहला लेंस 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है।
- सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
- Realme C21 में 5000mAh की बैटरी है जो रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- फोन का वजन 190 ग्राम है।

Realme C25 की स्पेसिफिकेशन
- Realme C25 में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है।
- इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है।
- फोन में मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर, 4GB LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।कैमरे की बात करें तो इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है।
- दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है।
- सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-FI, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। - Realme C25 में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।












